10वीं पास युवक ने बनाए 15 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर कार्ड, एमपी साइबर पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

Updated on 18-04-2024 01:50 PM
भोपाल। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के 10वीं पास युवक रंजन पुत्र अशोक चौबे ने फर्जी वेबसाइट बनाकर 15 हजार से अधिक पहचान पत्र बना डाले। इसमें मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के आधार पर मप्र साइबर पुलिस ने उसे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर योगेश देशमुख और एसपी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित की फर्जी वेबसाइट से कोई भी व्यक्ति अन्य का फोटो नाम, पता, हस्ताक्षर एवं अन्य जानकारी का उपयोग कर फर्जी दस्तावेज बनवा सकता था। उसे क्यूआर कोड के माध्यम से मात्र 20 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। फर्जी वेबसाइट पर अब तक 28 हजार हिट्स हो चुके हैं। नवंबर से अब तक आरोपित तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। वह मूलत: पूर्वी चंपारण में हरसिद्धि थाना के अंतर्गत सोनवर्षा का रहने वाला है।

एडीजी देशमुख ने बताया भारत निर्वाचन आयोग ने 27 मार्च को सभी राज्यों को इस तरह की गड़बड़ी की जानकारी भेजी थी। इस पर मध्य प्रदेश पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस दल ने आरोपित की पहचान के लिए तकनीकी तथ्यों व ओपन सोर्स इंटेलिजेंस नेटवर्क टूल्स के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। इनसे मिले साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपित रंजन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, पेटीएम क्यूआर कोड, सोर्स कोर्ड आदि जब्त किया गया।

यूट्यूब से देखकर बनाई फर्जी वेबसाइट, उप्र से लिए फर्जी सिम का किया उपयोग

आरोपित ने वेबसाइट बनाने का पूरा कार्य यू-ट्यूब से सीखा। आनलाइन सोर्स कोड खरीदा और उसमें परिवर्तन कर फर्जी खाते में रुपये प्राप्त करने लगा। उसने उत्तर प्रदेश से फर्जी सिम लिया। पेटीएम व एसबीआइ के फर्जी खाते बनाए और डार्कवेब से फर्जी क्रेडिट कार्ड भी बनाया।

वेबसाइट तैयार करने के लिए आरोपित ने विदेशी कंपनी से डोमेन खरीदा। टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी पहचान प्राप्त करके सर्वर स्पेस खरीदा और अमेरिकन सर्वर के माध्यम से इनडायरेक्ट क्लाउड होस्टिंग की। आरोपित हर कम्युनिकेशन के लिए फर्जी ई-मेल का इस्तेमाल करता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.