11 करोड़ कैश, 52kg सोना सरकारी खजाने में होगा जमा:सौरभ शर्मा के सहयोगी की कार से मिले थे

Updated on 16-03-2025 12:54 PM

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिले 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने को अब आयकर विभाग सरकारी खजाने में जमा कराएगा।

इसकी वजह यह है कि सौरभ, उसके सहयोगी चेतन और शरद जायसवाल ने अब तक हुई पूछताछ में कार में मिले सोने और नकदी पर अपना दावा नहीं किया है।

ऐसे में आयकर विभाग स्टेट बैंक में जमा कराए गए सोने और नकदी की अप्रेजल रिपोर्ट जारी करने के बाद इसे सरकारी संपत्ति घोषित कर सकता है। उधर, इस मामले में आयकर विभाग की बेनामी विंग की जांच अब भी जारी है।

तीनों आरोपियों से कई दिनों तक जेल में पूछताछ की केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में बंद सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर से आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने कई दिनों तक जेल जाकर पूछताछ की है। लोकायुक्त और ईडी की टीम की तरह आयकर विभाग की टीम को भी तीनों ने यह नहीं बताया कि मेंडोरी में जब्त किया गया सोना और नकदी उनका है।

चेतन सिंह गौर के नाम पर दर्ज इनोवा कार के मामले में उसका शुरू से ही यही बयान है कि भले ही कार उसके नाम पर है, लेकिन इसका उपयोग सौरभ शर्मा करता था। इसलिए सौरभ ही बता सकता है कि जब्त सोना और नकदी किसकी है।

सौरभ कहता रहा- जब्त सोने और कैश से लेना-देना नहीं दूसरी ओर, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सरेंडर करने के बाद से सौरभ हर पूछताछ में यही कह रहा है कि जब्त सोने और नकदी से उसका कोई संबंध नहीं है। उसका कहना है कि इनोवा कार चेतन की है, इसलिए वही इस बारे में सही जानकारी दे सकता है।

ऐसे में जब्त किए गए सोने और नकदी के मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आयकर विभाग के पास अब इसे सरकारी संपत्ति घोषित कराने का ही एकमात्र विकल्प बचा है।

क्या है आयकर विभाग की अप्रेजल रिपोर्ट? अप्रेजल रिपोर्ट वह होती है, जिसमें किसी भी मामले का मूल्यांकन, मूल्य निर्धारण, आकलन या समीक्षा करके पूरी जांच प्रक्रिया की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसमें घटनाक्रम की शुरुआत से लेकर पूरी जांच प्रक्रिया तक की विस्तृत जानकारी शामिल होती है।

आयकर विभाग अपनी हर कार्रवाई के बाद एक अप्रेजल रिपोर्ट तैयार करता है, जिसमें पूरी जांच-पड़ताल, संपत्ति के मूल्यांकन और अन्य अहम जानकारियां शामिल होती हैं। यह रिपोर्ट विभाग द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजी जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.