11 नहीं, 17 लाख अफगान प्रवासियों को निर्वासित करेगा पाकिस्तान, तालिबान की धमकियों का असर नहीं

Updated on 07-10-2023 02:28 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 17 लाख अफगान नागरिकों सहित अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित करने की घोषित योजना को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह बयान इस्लामाबाद ने मंगलवार को अप्रत्याशित रूप से घोषित योजना से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को शांत करने और अफगान शरणार्थियों के बीच व्याप्त भय को दूर करने के लिए दिया गया है। पाकिस्तान ने कहा है कि बिना वैध दस्तावेज के देश में रह रहे अफगानों सहित सभी प्रवासियों को सामूहिक गिरफ्तारी एवं जबरन निर्वासन से बचने के लिए 31 अक्टूबर से पहले स्वेच्छा से अपने-अपने देशों को लौटना होगा।

पाकिस्तान की इस घोषणा के बाद बिना दस्तावेजों के रह रहे लोगों में भय व्याप्त हो गया और फैसले की कई अधिकार समूहों ने निंदा की थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अफगान नागरिकों को जबरन वापस भेजना उनको खतरे में डालना होगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को कहा कि नयी नीति केवल अफगान नागरिकों को लक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पिछले चार दशकों से अफगान शरणार्थियों की उदारता से मेजबानी कर रहे हैं।

बलोच ने कहा कि 1979-1989 की अवधि में सोवियत कब्जे के दौरान इनमें से लाखों लोग अफगानिस्तान छोड़कर चले आए थे। उन्होंने कहा कि उन 14 लाख अफगान नागरिकों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, जो पाकिस्तान में शरणार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। प्रवक्ता ने कहा, ''हमारी नीति केवल उन व्यक्तियों के लिए है, जो अवैध रूप से यहां रह रहे हैं, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो। लेकिन, दुर्भाग्य से एक गलतफहमी या गलत बयानी हुई है और किसी कारण से लोगों ने इसे अफगान शरणार्थियों के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.