UNGA में कश्मीर मुद्दा उठाने वाले एर्दोगन को भारत का करारा जवाब, दबा दी तुर्की की साइप्रस वाली कमजोर नस

Updated on 26-09-2026 12:38 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टैंटिनोस कॉम्बो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरी साइप्रस पर तुर्की के जबरन कब्जे का विरोध जताया। इस दौरान साइप्रस ने भी भारत के जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के कब्जे की निंदा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा की।

जयशंकर और कॉम्बो की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ के रिश्तों की समीक्षा की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने 'समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन' (UNCLOS) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। UNCLOS को समुद्र का संविधान कहा जाता है।

दोनों देशों ने कब्जे का किया विरोध

जयशंकर ने X पर एक पोस्ट में मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कॉम्बो से मिलकर खुशी हुई। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग और भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों में लगातार प्रगति की समीक्षा की। क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अपने इलाकों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दोहराया। साथ ही समुद्र के संविधान के तौर पर UNCLOS के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।"

एर्दोगन ने उठाया था कश्मीर का मुद्दा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान कश्मीर विवाद का मुद्दा उठाया था। मंगलवार को महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए एर्दोगन ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में यह जरूरी है कि कश्मीर मुद्दे समेत सभी विवादों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संबंधित प्रस्तावों के तहत सुलझाया जाए।

साइप्रस के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

साइप्रस के विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कॉम्बो ने X पर लिखा, अपने प्यारे दोस्त और सहयोगी डॉ. एस जयशंकर से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है। हमने बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और इसे आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही व्यापार, शिपिंग, कनेक्टिविटी, सुरक्षा, रक्षा, डिजिटलीकरण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

भारत और साइप्रस ने अपने व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत किया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने मई में भारत का दौरा किया था। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। दोनों देशों ने व्यापार और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए कई समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। साइप्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.