11वां भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू:पार्थ, देवेंद्र, अमिताव और ओम सोनी ने जीते पहले मुकाबले, अगले दौर में प्रवेश

Updated on 10-01-2026 11:53 AM
भोपाल, भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के 11वें सेशन का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पार्थ तिवारी, देवेंद्र गोलिया, अमिताव मिश्रा और ओम सोनी ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली।

छह दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन लाल परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा पुलिस जिम्नेजियम हॉल, जहांगीराबाद में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन रिटायर्ड डीजी डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने रिटायर्ड डीजी पवन जैन की अध्यक्षता में किया।

उद्घाटन समारोह में स्पेशल डीजी एमके झा, रिटायर्ड डीजीपी (झारखंड) केएन चौबे, रिटायर्ड एडीजी विपिन माहेश्वरी, मदन कुमार (आईएएस), डीआईजी पंकज श्रीवास्तव और एसपी क्राइम शैलेन्द्र चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से अपने क्लब की सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इससे पहले आयोजन सचिव गोपाल धाकड़, मोहित वरवंडकर, रामवीर सिकरवार, गिरीश मनचंदा, मनोज गुप्ता, पवन भदौरिया, डॉ. राजीव सक्सेना और विकास सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

पहले दिन के प्रमुख परिणाम

बालक अंडर-17 एकल

  • पार्थ तिवारी ने सार्थक खरे को 15-6, 15-5 से हराया।
  • देवेंद्र गोलिया ने रेयांश बगजाई को 12-15, 15-9, 15-10 से मात दी।
  • अमिताव मिश्रा ने आयुष्मान शर्मा को 15-14, 15-6 से पराजित किया।
  • ओम सोनी ने शिरोमणि को 15-5, 15-10 से हराया।
  • दैविक बत्रा ने यश चंदेल को 15-6, 15-10 से हराया।
  • अर्धन्दु उपाध्याय ने सार्थक पारे को 15-8, 15-4 से शिकस्त दी।
  • अथर्व मालवीय ने अलेक्स खालको को 15-9, 15-5 से हराया।

बालक अंडर-15

  • शिव लिटोरिया ने रोमांचक मुकाबले में सात्विक मिश्रा को 14-16, 18-16, 15-12 से हराया।

बालक अंडर-19 एकल

  • शौर्य सूद ने निसर्ग दुबे को 15-5, 15-5 से पराजित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.