12 कंगारू बोल्ड या LBW, स्वीप शॉट ने ऑस्ट्रेलिया की दिल्ली टेस्ट में लुटिया डुबो दी

Updated on 20-02-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर्स के सामने कोई उपाय नहीं सूझता देख शायद ऑस्ट्रेलियाई थिंक-टैंक ने दूसरे टेस्ट में उनके खिलाफ एक रणनीति बनाई। मेहमान टीम के बैटर सीधे बल्ले से खेलने के बजाय 'स्वीप शॉट' से जवाब देने के इरादे से उतरे। तकरीबन हर बैटर ने स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलकर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा पर दबाव बनाने की कोशिश की। मगर उन्हें नहीं पता था कि वह अपने लिए गड्ढा खोद रहे हैं।

सारे दिग्गज स्वीप में ही फंसे
प्लेयर ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा ने मैच के बाद कहा कि उन्हें अनुमान था कि वह इस तरह की कोशिश करेंगे। जडेजा ने स्पिन कराने की ज्यादा कोशिश नहीं की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को सीधी गेंदों पर फंसाते रहे। धुरंधर स्टीव स्मिथ हों या स्पिनर्स को खेलने में माहिर कहे जा रहे मैट रेनशॉ, स्वीप शॉट खेलने में आउट हो गए।
    कप्तान कमिंस ने स्वीकारा
    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने तो आते ही स्वीप करने की कोशिश की और जडेजा की नीची रही गेंद पर बोल्ड हो गए। एलेक्स कैरी और मैट कुहनमैन भी इसी तरह स्वीप शॉट खेलने में आउट हो गए। अपने बल्लेबाजों के स्वीप शॉट पर आउट होने पर कमिंस ने कहा, ‘हर कोई अपने खेल को अपने तरीके से कंट्रोल करता है। कुछ गेंदों पर शायद आपका नाम लिखा होता है। लेकिन हमें अपने शॉट सिलेक्शन पर समीक्षा की आवश्यकता है।’

    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की लताड़

    कमिंस ने माना कि उनकी टीम भारत पर दबाव बनाने के बाद खुद ही उलझ गई। उधर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर माइकल हसी ने एक टीवी परिचर्चा में कहा कि उनकी टीम ने जीत का मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा, ‘टीम बहुत निराश होगी। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उनका पलड़ा भारी था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने मौका गंवा दिया। हमारे बल्लेबाजों में से अधिकतर ने भारतीयों को अपने विकेट इनाम में दिए।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.