MP-UP समेत 5 स्टेट के सवा सौ खिलाड़ी शामिल होंगे; पहला मैच मप्र-तमिलनाडु के बीच

Updated on 13-03-2023 06:03 PM

भोपाल में 34वां डाक नेशनल हाकी टूर्नामेंट आज से शुरू होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए MP-UP ससमेत पांच स्टेट के सवा सौ से ज्यादा खिलाड़ी भोपाल आ गए हैं। उद्घाटन समारोह में भारतीय हाकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं गोलकीपर मीर रंजन नेगी मौजूद रहेंगे। पहले दिन दो लीग मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मध्यप्रदेश-तमिलनाडु और दूसरा मैच कर्नाटक-ओडिसा के बीच होगा। 17 मार्च को फाइनल मैच होगा। डाक विभाग यह टूर्नामेंट करा रहा है।

डाक मध्यप्रदेश परिमंडल के निदेशक पवन डालमिया ने बताया कि टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओड़िसा और पंजाब समेत कुल छह डाक परिमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट लिंक रोड नंबर-1 स्थित मेजर ध्यानचंद हाकी स्टेडियम में खेला जाएगा। सुबह साढ़े 11 बजे टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। उद्घाटन हाकी टीम के खिलाड़ी मीर रंजन नेगी करेंगे। पहले दिन एक ही लीग मैच होगा।

कल दो मैच होंगे

  • तीन दिन तक सिर्फ लीग मैच होंगे। उद्घाटन वाले दिन एक लीग मैच ही खेला जाएगा।
  • 14 मार्च को तीन मैच खेले जाएंगे, जो सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगे।
  • 15 मार्च को दो मैच होंगे, जो सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
  • लीग मैच के बोर्ड पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 16 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। सुबह 10 और 11.45 बजे से मैच शुरू होंगे।
  • 17 मार्च को दोपहर 3 बजे से फाइनल मैच शुरू होगा।
  • इसके बाद समापन होगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन हाकी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी सैयद जलालउद्दीन रहेंगे।

दो पुल बनाए

  • पुल-ए में मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब
  • पुल-बी में कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और ओडिसा

इनके बीच होंगे मैच

  • 13 मार्च को मध्यप्रदेश-तमिलनाडु और कर्नाटक-ओडिसा
  • 14 मार्च को मध्यप्रदेश-पंजाब और कर्नाटक-उत्तरप्रदेश
  • 15 मार्च को तमिलनाडु-पंजाब और उत्तरप्रदेश-ओडिसा

​​​​​​​कई प्लेयर तो नेशनल टीम में खेल चुके
डाक मध्यप्रदेश परिमंडल के निदेशक पवन डालमिया ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम से कई ऐसे प्लेयर भी होंगे, जो इंटरनेशनल स्तर तक खेल चुके हैं। इनमें मोहम्मद उमर भी शामिल हैं। इनके अलावा और भी कई खिलाड़ी है तो नेशनल-इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुके हैं।

33वां टूर्नामेंट मप्र ने जीता था
निदेशक डालमिया ने बताया कि 33वीं अखिल भारतीय डाक हाकी प्रतियोगिता का खिताब मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के नाम रहा था। इस बार भी जीतेंगे। हमारे पास अच्छे प्लेयर हैं। खुद मेजबानी ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.