गोदरेज फैमिली में हैं ये दो ग्रुप
गोदरेज फैमिली में दो ग्रुप हैं। गोदरेज इंडस्ट्रीज एंड एसोसिएट्स का नेतृत्व आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर करते हैं। वहीं, गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी (G&B) चचेरे भाई जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज कृष्णा देख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों ग्रुप द्वारा इंजीनियरिंग, उपकरण, सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे बिजनस वर्टिकल्स के औपचारिक विभाजन को जल्द ही अंतिम रूप देने की संभावना है। फैमिली काउंसिल इस विभाजन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चीजों को सुलझा रही है।