दूसरे शेयरों में भी तेजी
इसी तरह BSE पर One MobiKwik Systems का शेयर भी 5% से ज्यादा बढ़कर ₹214 पर पहुंच गया। इसी तरह NSE पर Pine Labs का शेयर लगभग 3% बढ़कर ₹199 प्रति शेयर हो गया। NPCI ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार 15 अक्टूबर से पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करेगी। इसके तहत मर्चेंट्स को ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.4% शुल्क देना होगा।हालांकि पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर मुफ्त रहेंगे। पिछले लगभग सात साल में UPI बहुत लोकप्रिय हो चुका है क्योंकि इसमें बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए बहुत तेजी से ट्रांज़ैक्शन किया जा सकता है। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अगस्त में कहा था कि किसी न किसी को तो लागत चुकानी ही होगी। RBI चाहता है कि डिजिटल पेमेंट सुलभ, सस्ता और सुरक्षित रहे, लेकिन साथ ही यह टिकाऊ भी हो।
