13 वर्षीय नाबालिग ने मां, बहन और दादा समेत 4 लोगों को मार कर दफनाया

Updated on 07-11-2022 05:10 PM
13 साल के लड़के ने अपनी मां, बहन और दादा सहित पड़ोस में रहने वाली महिला की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर सभी के शवों को गड्ढे में दफना भी दिया. मामला कमलपुर इलाके का है.

धलाई के एसपी रमेश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 13 साल के लड़के ने परिवार के तीन लोगों समेत पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी है. पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने गड्ढे से चारों शवों को बाहर निकाला. इनमें से तीन शव महिलाओं के और एक शव बुजुर्ग का था.

पुलिस ने तुरंत नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, 5 नवंबर को लड़के ने इन चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या की. फिर घर के पास ही एक गड्ढा करके शवों को उसमें दफना दिया. आस-पास के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी

एसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान, 70 वर्षीय बादल देबनाथ, 32 वर्षीय समिता देबनाथ, 10 वर्षीय सुपर्णा देबनाथ और 42 वर्षीय रेखा देब के रूप में हुई. बादल देबनाथ नाबालिग आरोपी के दादा थे. समिता मां और सुपर्णा नाबालिग आरोपी की बहन थी. जबकि रेखा देब उनकी पड़ोसी थी. फिलहाल नाबालिग आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखा गया है. उससे पूछताछ जारी है. पता किया जा रहा है कि उसने कैसे और क्यों इन सभी लोगों की हत्या की?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.