मोदी को गाली देने वाली लड़की पर नोएडा में FIR:CJP के प्रोटेस्ट में जंतर-मंतर पहुंची थी; दावा- मॉल में काम करती है

Updated on 31-07-2026 12:56 PM
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर हुई। लड़की की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है।

गुरुवार शाम 5 बजे स्मृति सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा- सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दीं। उसने जानबूझकर ऐसा किया। इससे पीएम की संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। अब पुलिस प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप की जांच कर रही है।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने दावा किया कि रुचिका सिंह वही लड़की है, जिसने 23 जुलाई, 2026 को दिल्ली में पीएम मोदी को गालियां दीं थीं। उन्होंने घटना का वीडियो भी शेयर किया है। लड़की नोएडा के एक मॉल में हेयर कटिंग का काम करती है।

अब जानिए अनूप खेतान ने वीडियो में क्या कहा

अनूप खेतान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे सीतापुर शहर के मोहल्ला तामसेनगंज के रहने वाले हैं। पूर्व भाजपा सांसद राजेश वर्मा के करीबी बताए जाते हैं। उन्होंने वीडियो में लड़की की फोटो और एफआईआर कॉपी दिखाते हुए कहा- साथियों, गुड न्यूज है। फाइनली एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसका नाम रुचिका है। नोएडा की रहने वाली है। ये उम्र में मेजर है, माइनर नहीं है।

आप सबको बता दूं। बहुत ज्यादा डिटेल अभी भी नहीं दे सकता हूं। एफआईआर के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहा हूं। यह आप लोगों की मेहनत का नतीजा है कि फाइनली हम इसे ढूंढ पाए, वहां तक पहुंच पाए।

अब हमारा काम यह है कि इस वीडियो को शेयर करना। कमेंट बॉक्स में उत्तर प्रदेश पुलिस और नोएडा पुलिस को टैग करना है कि इससे इस लड़की पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके। पुलिस इसे ढूंढकर गिरफ्तार करे।

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने की आजादी है। लेकिन, देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री को गालियां देना, आर्मी को गालियां देना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। इस एफआईआर के लिए शेखर चहल भाई को और रोहित शर्मा भाई को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। फिलहाल दोनों व्यक्ति कौन हैं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

वकील बोलीं- मैं भी मां, नहीं चाहती बच्चे ऐसी भाषा सुनें

गाजियाबाद की रहने वाली वकील स्मृति सिंह चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा- मैं सुप्रीम कोर्ट में वकील हूं। मैंने जंतर-मंतर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। मैं भी एक मां हूं। मैं नहीं चाहती कि हमारे बच्चे सोशल मीडिया पर ऐसी भाषा सुनें या उसे सामान्य मानकर उसका समर्थन करें। इसी कारण मैंने यह कानूनी कदम उठाया।

हम हिंदुस्तान में रहते हैं और संस्कारों में पले-बढ़े हैं। हमें अपनी भाषा में मर्यादा और शालीनता बनाए रखनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति का अपमान करने के लिए गंदी या भद्दी भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। पूरा देश हमें देख रहा है और हमारे व्यवहार से समाज पर प्रभाव पड़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.