दुनिया के 130 देश, दिल्‍ली नहीं आने वाले पुतिन... बीआरआई पर शक्ति प्रदर्शन कर रहा चीन, भारत ने बनाई दूरी!

Updated on 12-10-2023 02:01 PM
बीजिंग: चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग अपने ड्रीम प्रॉजेक्‍ट बेल्‍ट एंड रोड के 10 साल पूरे होने पर अगले सप्‍ताह महासम्‍मेलन करने रहे हैं। चीन के इस सम्‍मेलन में दुनिया के 130 देशों ने हिस्‍सा लेने के लिए हामी भरी है। भारत ने इस सम्‍मेलन से दूरी बना रखी है और वह बीआरआई का हिस्‍सा भी नहीं है। इस सम्‍मेलन में भारत के 'दोस्‍त' रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन भी हिस्‍सा लेंगे। पुतिन नई दिल्‍ली में हुए जी20 श‍िखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने नहीं आए थे। एक तरफ जहां चीन इस बीआरआई सम्‍मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है लेकिन यह पूरी परियोजना उसके लिए गले की फांस बनती जा रही है। वह भी तब जब चीन ने बीआरआई को दुनिया में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए शुरू किया था।

चीन ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले सप्ताह अपने बीआरआई पहल के एक दशक पूरे होने पर विदेशी नेताओं की एक बड़ी बैठक की मेजबानी करेगा। बीआरआई जिनपिंग की चीन के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने की योजना का एक प्रमुख हिस्सा है। चीन का कहना है कि इस पहल के तहत उसने अब तक दुनियाभर में दो ट्रिलियन डॉलर से अधिक के समझौते किए हैं। आगामी 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

रूस के राष्‍ट्रपति भी लेंगे हिस्‍सा, जाएंगे चीन


इस सम्‍मेलन में शी जिनपिंग उद्घाटन भाषण देंगे और विदेशी नेताओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित करेंगे। चीन इससे पहले साल 2017 और साल 2019 में भी इस तरह के सम्‍मेलन आयोजित कर चुका है। हालांकि अमेरिका के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर और यूक्रेन युद्ध को देखते हुए चीन का यह सम्‍मेलन बहुत खास होने जा रहा है। चीन का दावा है कि बीआरआई ने इसके सदस्‍य देशों को 'वास्तविक लाभ' पहुंचाए हैं लेकिन असल‍ियत में श्रीलंका, पाकिस्‍तान जैसे देश इसकी वजह से कर्ज के गंभीर संकट में फंस गए हैं।

इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पिछले साल यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से चीन में उनकी पहली यात्रा होगी। रूस ने कहा कि शीर्ष रूसी राजनयिक सर्गेई लावरोव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और चीन के अपने समकक्ष वांग यी के साथ बातचीत करेंगे। अमेरिका से मिल रही चुनौती के बीच चीन और रूस एक-दूसरे को सामरिक सहयोगी बताते हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद से ही दोनों ही देश अक्सर अपनी 'कोई सीमा नहीं' वाली साझेदारी और आर्थिक और सैन्य सहयोग के बारे में बात करते हैं।

चीन के संकट का सबब बन रहा बीआरआई कर्ज


चीन ने यूक्रेन युद्ध की निंदा करने से इनकार कर दिया है। चीन ने खुद को एक तटस्थ पक्ष के रूप में पेश करने की कोशिश की है, जबकि साथ ही रूस को एक महत्वपूर्ण राजनयिक और वित्तीय जीवन रेखा प्रदान की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने पिछले महीने कहा था, 'हम बीआरआई में सक्रिय रूप से भाग ले रहे देशों और भागीदारों का स्वागत करते हैं कि वे बीजिंग आएं और सहयोग योजनाओं पर चर्चा करें और सामान्य विकास की तलाश करें।"

चीन ने एशिया से लेकर अफ्रीका तक अरबों डॉलर के बीआरआई प्रॉजेक्‍ट शुरू किए हैं जिसमें कई तो सफेद हाथी साबित हुए हैं। चीन के कर्ज तले दबे ये देश अब अपना पैसा नहीं लौटा पा रहे हैं जिससे ड्रैगन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं चीन के कुछ साझेदार चीनी परियोजनाओं लागत के बारे में तेजी से सावधान हो रहे हैं। जी7 के सदस्‍य देश इटली ने पिछले महीने कहा था कि वह इस बीआरआई प्रॉजेक्‍ट से बाहर होने पर विचार कर रहा है। बोस्टन विश्वविद्यालय की वैश्विक विकास नीति के विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीआरआई के तहत कर्ज प्राप्‍त करने वालों में से कई भारी ऋण संकट से ग्रस्त हैं। कई देश चीन को अपने बाहरी ऋण का एक बहुत बड़ा हिस्सा देते हैं।' चीन की इसी चाल को देखते हुए नेपाल जैसे देश इससे दूरी बना रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.