भोपाल में पांच महीने में कम हुए 1327 मतदाता, 28 नंवबर तक जुड़वा सकते हैं नाम

Updated on 30-10-2024 12:13 PM

 भोपाल। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 2029 मतदान केंद्रों पर मंगलवार से ही नाम जोड़ने, घटाने और संशोधन का काम शुरू कर दिया गया है। इन केंद्रों पर सुबह 10.30 से शाम छह बजे तक मतदाता नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। यहां बैठने वाले बीएलओ ऑनलाइन प्रक्रिया करेंगे, जिसके आधार पर नया वोटर कार्ड मतदाता के घर स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा।


पांच महीने पहले हुए चुनाव के मुकाबले एक हजार 327 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 14 मतदान केंद्र घटाए गए हैं।


भोपाल में 21 लाख से ज्यादा मतदाता


भोपाल जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख 14 हजार 70 मतदाता दर्ज हैं। इन मतदाताओं में से 10 लाख 85 हजार 470 पुरुष और 10 लाख 28 हजार 432 महिला, 168 ट्रांसजेंडर मतदाता सूची में शामिल हैं। मतदाता 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में जिन मतदाताओं की उम्र एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वह आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को रोजाना अपने मतदान केंद्रों पर बैठने की हिदायत दी गई है, जिसकी निगरानी विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम करेंगे।

कहीं घटाए, कहीं बढ़ाए मतदान केंद्र


पिछले लोकसभा चुनाव में 2034 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया था। जिसमें उत्तर, मध्य और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 23 मतदान केंद्र कम कर दिए गए हैं। जबकि बैरसिया, हुजूर और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 18 केंद्र बढ़ाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले विधानसभा क्षेत्र के 14 केंद्र घटाए हैं।

छुट्टी के दिनों में लगेंगे विशेष शिविर


अवकाश के दिनों में नौ नवंबर, 10 नवंबर, 16 नवंबर और 17 नवंबर को दावे-आपत्ति लेने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बैठेंगे। जिससे मतदाता नाम जुड़वाने का आवेदन कर सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.