3 साल में 138% रिटर्न, ऑटो सेक्टर के इस शेयर ने किया मालामाल, जानिए कैसा है कंपनी का कारोबार

Updated on 06-09-2023 03:09 PM
नई दिल्ली : बुधवार सुबह ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 5.61% की तेजी आई। इसके अलावा, स्टॉक ने बीएसई पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 16,731 रुपये प्रति शेयर को छू लिया है। शेयर की वॉल्यूम में 2.81 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। स्टॉक ने एक लंबे समय तक धीमी गति से प्रदर्शन के बाद हाल ही में एक महत्वपूर्ण चार्ट ब्रेकआउट दिया है।

WABCO INDIA लिमिटेड ZF WABCO ब्रांड के तहत काम करता है और ZF समूह के वाणिज्यिक वाहन नियंत्रण प्रणाली डिवीजन का एक हिस्सा है। यह भारत में एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम और कन्वेंशनल ब्रेकिंग प्रोडक्ट्स में मार्केट लीडर है। कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और विभिन्न सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है।
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी की सेल्स में अच्छी-खासी ग्रोथ हुई है। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 20.42% बढ़कर 961 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही, परिचालन लाभ में 42.4% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो Q1 FY24 में 141 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जबकि Q1 FY23 में यह 99 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, Q1 के लिए शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह 61.29% बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के रेवेन्यू मिक्स को देखें, तो ऑटोमोटिव और गैर-ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए एयर अस्सिट तथा फुल एयर एक्चुएशन सिस्टम्स से 78.32 फीसदी रेवेन्यू आता है। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज 12.46 फीसदी का योगदान देते हैं। जबकि सर्विसेज की सेल/रेंडरिंग से 8.41 फीसदी रेवेन्यू आता है। दूसरी कैटेगरीज से 1 फीसदी से कम रेवेन्यू आता है। इस शेयर ने अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में यह शेयर 138 फीसदी उछला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.