आरजीपीवी में 14 सीनियर छात्रों ने की जूनियर से मारपीट, पीड़ित ने की यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में शिकायत

Updated on 28-11-2024 12:14 PM
भोपाल: राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में जूनियर विद्यार्थियों के साथ रैगिंग और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आरजीपीवी के एजेपी हास्टल में रहने वाले एक जूनियर विद्यार्थी ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हैल्पलाइन पर रैगिंग होने की शिकायत दर्ज कराई है।इसमें जूनियर विद्यार्थी ने बताया कि वह एजेपी हास्टल में बैठा हुआ था। इसी दौरान 14 सीनियर विद्यार्थी धारदार हथियार के साथ आए और उस पर हमला कर दिया। हमलें विद्यार्थी को काफी गंभीर चोटें आई हैं। इसके फोटो उसने हैल्पलाइन पर अपलोड भी किए हैं। हेल्पलाइन ने प्रकरण को देखते हुए आरजीपीवी को मेल कर प्रकरण निराकरण के लिए भेजा है। जिसके चलते आरजीपीवी ने प्रकरण पर सुनवाई करने के लिए चार दिसंबर को प्रौक्टोरियल बोर्ड की बैठक रखी है। वहीं प्रकरण में शामिल 14 विद्यार्थियों को नोटिस देकर तलब करने जा रहा है।

पिछले साल भी मारपीट और रैगिंग के मामले में 12 विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सात छात्रों को छह महीने के लिए कॉलेज व छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था साथ ही इन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रैगिंग का समर्थन करने वाले छात्रों पर भी पांच पांच हजार का जुर्माना लगाया था।इसके अलावा भी छात्रों के बीच मारपीट के मामले सामने आए है। प्रौक्टोरियल बोर्ड जब तक मजबूत नहीं होगा इस तरह की घटनाएं आगे भी होने की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल तो अन्य जूनियर छात्र इस घटनाक्रम के बाद डरे हुए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.