एमपी की 9 लोकसभा सीटों पर 140 कैंडिडेट:पहले-दूसरे चरण की तुलना में थर्ड फेज में सबसे ज्यादा फॉर्म

Updated on 22-04-2024 01:10 PM

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 9 लोकसभा सीटों पर सोमवार को नाम वापसी होगी। दोपहर 3 बजे तक मुरैना, भिंड, गुना, ग्वालियर, विदिशा, भोपाल, सागर, राजगढ़, बैतूल के उम्मीदवारों की फाइनल स्थिति क्लियर हो जाएगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

इससे पहले शनिवार को दस्तावेज की कमी के चलते 13 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए थे। इस फेज में कुल 223 नामांकन जमा हुए और स्क्रूटनी के बाद 140 कैंडिडेट्स शेष रह गए हैं। पहले चरण में 88 और दूसरे फेस में 80 कैंडिडेट चुनाव मैदान में रहे हैं।

तीसरे चरण में प्रत्याशियों की स्थिति

लोकसभा मुरैना में 16 प्रत्याशी, भिंड में 8, ग्वालियर में 21, गुना में 17, सागर में 14, विदिशा में 16, भोपाल में 25, राजगढ़ में 15 और बैतूल 8 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र मुरैना में 2, भिंड में 1, ग्वालियर में 1, विदिशा में 4, भोपाल में 3, राजगढ़ में 1 और बैतूल में 1 उम्मीदवार के नाम निर्देशन-पत्र जांच के बाद रिजेक्ट कर दिए गए हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा बाकी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स के चुनावी खर्च का मीटर भी चालू हो जाएगा।

चौथे चरण के लिए अब तक यहां नामांकन हुए जमा

इधर, चौथे चरण के नामांकन के अंतर्गत इंदौर, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास और खरगोन के लिए तीन दिनों में नामांकन जमा हुए हैं, लेकिन धार के लिए एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.