MP में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को PWD से हटाया, नीरज मंडलोई को अतिरिक्त प्रभार

Updated on 09-12-2024 12:25 PM
भोपाल : शासन ने रविवार देर शाम को 15 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को पांच माह में ही हटा दिया। विभाग में एक वर्ष के भीतर तीन अधिकारी बदले जा चुके हैं। नई पदस्थापना होने तक अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय में दो उप सचिव

मुख्यमंत्री कार्यालय में दो उप सचिव पदस्थ किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि राजभवन ने प्रमुख सचिव से ऊपर का अधिकारी पदस्थ करने के लिए कहा था। उधर, लोक निर्माण विभाग में सरकार जिस तेजी के साथ काम की अपेक्षा कर रही है, वह नहीं हो पा रहा था। यही कारण है कि पहले प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह और फिर डीपी आहूजा को बदला गया।

केसी गुप्ता की पदस्थापना

केसी गुप्ता की पदस्थापना दो अगस्त 2024 को की गई थी। राजभवन की मांग को देखते हुए उन्हें राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव पदस्थ कर दिया। उधर, कृषि और सामान्य प्रशासन कार्मिक की जिम्मेदारी संभाल रहे एम सेलवेंद्रन को राहत देते हुए उन्हें पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक के दायित्व से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर अपर सचिव अमित तोमर को यह जिम्मेदारी दी गई है।

किसे कहां किया पदस्थ

अधिकारी-वर्तमान और नवीन पदस्थापना

  • मुकेश चंद्र गुप्ता- सचिव राज्यपाल- सचिव मानव अधिकार आयोग
  • छोटे सिंह- अपर आयुक्त ग्वालियर- संचालक पंचायत राज
  • दिनेश कुमार मौर्य- उप सचिव राजस्व- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन
  • अरुण कुमार परमार- अपर आयुक्त रीवा- उप सचिव मुख्यमंत्री
  • रजनी सिंह- अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर- श्रम आयुक्त इंदौर
  • मयंक अग्रवाल- नियंत्रण खाद्य एवं औषधि प्रशासन- प्रबंध संचालक पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड
  • तन्वी हुड्डा- प्रतीक्षारत- अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर
  • नीतू माथुर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर- अपर आयुक्त रीवा
  • जमुना भिड़े- उप सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण- सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन
  • आशीष तिवारी- उप सचिव जल संसाधन- उप सचिव मुख्यमंत्री
  • सुनील दुबे- उप सचिव संस्कृति एवं पर्यटन- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड
  • जगदीश कुमार गोमे- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड- अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं
  • मनोज कुमार सरियाम- अपर आयुक्त सहकारी संस्थाएं- अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं

इन्हें दिया अतिरिक्त प्रभार -

अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के पास संसदीय कार्य और राहुल नामदेव धोटे के पास उप सचिव जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.