छह महीने में 150% का मुनाफा, आपके पास है यह शेयर

Updated on 03-08-2023 03:48 PM
मुंबई: सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड (Sealmatic India Limited) के शेयरों ने पिछले छह महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इसके शेयरों में 151 फीसदी की तेजी दिखी है। इसी साल एक माच को इस कंपनी के शेयर की कीमत 236.25 रुपये थी जो कि 02 अगस्त 2023 को बढ़ कर 594.40 रुपये हो गई। यदि किसी निवेशक ने एक साल पहले इसके शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह 2.51 लाख रुपये हो गया होता।

कंपनी ने हाल ही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), मथुरा के एफसीसीयू, वीबीयू और बीबीयू इकाइयों में 52 पंपों में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण मैकेनिकल सील की आपूर्ति का ऑर्डर प्राप्त किया है। सीलमैटिक ने लागत-प्रभावी तरीके से उच्चतम सुरक्षा मानकों के साथ एक विशेष समाधान तैयार किए हैं। यह कंपिनयों को टेलर मेड सॉल्यूशन उपलब्ध उपलब्ध कराती है। यह इंस्टॉलेशन उपकरण के जीवनकाल के दौरान कंपनी के लिए अत्यधिक लाभदायक स्पेयर पार्ट्स कारोबार का अवसर तैयार करेगा।

सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड मैकेनिकल सील और संबंधित उत्पादों के डिजाइन और निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी के उत्पादों का उपयोग तेल और गैस, रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल, रसायन, दवा, उर्वरक, बिजली, खनन, लुगदी और कागज, एयरोस्पेस, मरीन और अन्य उद्योगों में किया जाता है।

इसका शेयर आज 597.50 रुपये पर खुला और नीचे में 582 रुपये तक गया। इस समय यह 0.19% की बढ़त के साथ 592 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 613 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 200 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.