भोपाल में आखिरी दिन 16 उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन, कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Updated on 20-04-2024 12:50 PM
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। जबकि 41 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा लिए गए थे। नामांकन जमा करने के आखिरी दिन शुक्रवार को कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है। इनमें भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों के अलावा अन्य पार्टी के और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई थी, जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दोपहर तीन बजे तक नामांकन लिए।अब शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जा रही है। वहीं उम्मीदवारों द्वारा 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। भोपाल में मतदान सात मई को होगा जबकि मतगणना तय तारीख चार जून को होगी

भाजपा- कांग्रेस के अलावा इन दलों के उम्मीदवार

भाजपा से आलोक शर्मा, कांग्रेस से अरुण श्रीवास्तव, बसपा से बहुजन समाज पार्टी के भानुप्रताप सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया है। जबकि अन्य राजनीतिक दलों से मुदित भटनागर, धनराज सेंडे, बलराम सिंह तोमर, बाबूलाल सेन, सोमश्री जैन, जयश्री हरिकरण, प्रकाश, अजय कुमार, राजेश कीर, अब्दुल ताहिर, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार सरोज,दीनदयाल अहिरवार, अक्षय गोठी ने नामांकन पत्र जमा किया है। जबकि इनमें तीन महिला उम्मीदवार जयश्री, सोमश्री और भारती यादव शामिल हैं।


रिटायर्ड डीजी सहित 11 निर्दलीयों ने भरा नामांकन

लोकसभा सीट भोपाल से 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इनमें रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक मैथलीशरण गुप्त सहित रामप्रसाद पटेल, अंकित राय , मुदित चौरसिया, जय सिंह लोधी, भारती यादव,मोहम्मद असरफ, आरके महाजन, प्रेमनारायण स्वर्णकार, हितेंद्र तेजलाल शहारे, एके जीलानी निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस से उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव के अलावा जयश्री हरिकरण ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। उन्होंने एक नामांकन निर्दलीय जमा किया है।


16 से अधिक उम्मीदवार हुए तो लगेगी डबल बैलेट यूनिट

ईवीएम मशीन के दो पार्ट होते है, जिसमें कंट्रोल और बैलेट यूनिट, बैलेट में 17 बटन होते हैं, जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम, चिह्न सहित एक नोटा भी रहता है। नाम वापसी के दिन तक 16 से अधिक उम्मीदवारों के रहने पर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो बैलेट यूनिट देना पड़ेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.