17 छक्के और 161 रन... T20 में भारतीय तूफान का कहर, प्रीति जिंटा के खिलाड़ी के छक्कों की बारिश से दहला स्टेडियम!

Updated on 22-02-2023 08:27 PM
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच एक और टूर्नामेंट डीवाई पाटिल टी20 कप मुंबई में खेला जा रहा है। यहां प्रभसिमरन सिंह ने गजब की बैटिंग करते हुए डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छक्कों की बौछार कर दी। उन्होंने कैग की ओर से बैटिंग करते हुए इनकम टैक्स के गेंदबाजों को छक्कों से दहला दिया। IPL में प्रीति जिंटा के मालिकाना हक वाली टीम पंजाब किंग्स के बल्लेबाज की कहर बरपाती बैटिंग का आलम यह रहा कि 3 गेंदबाजों ने लगभग 50 रन लुटाए तो सबसे महंगे रहे रवि जांगिड़ को 3 ओवर में 60 रन पड़े।


उन्होंने 17 छक्के और 9 चौके उड़ाते हुए 55 गेंदों में 161 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि उनकी टीम ने 6 विकेट पर 267 रन बनाए। जवाब में इनकम टैक्स टीम 9 विकेट पर 152 रन बना सकी। यह मैच कैग ने 115 रनों से अपने नाम किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैग टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह और रामसिंह संजय ओपनिंग करने आए।
    एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन प्रभसिमरन के बल्ले से छक्कों की बौछार नहीं रुकी। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में महज 55 गेंदों में ही 161 रन ठोक डाले। धनैत राऊत की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 9 चौके और 17 छक्के उड़ाए। उन्होंने ये रन 292.73 के स्ट्राइकरेट से रन ठोके। दूसरी ओर, संजय ने 35, अंकित कौशिक ने 20 रन की पारी खेली। टीम ने 6 विकेट पर 267 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया।

    विशाल लक्ष्य के जवाब में इनकम टैक्स शुरुआत से ही दबाव में दिखी। ओपनर ओमकार जाधव बिना खाता खोले आउट हुए तो हिमांशु जोशी ने हाफ सेंचुरी जड़ी, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें साथ नहीं मिला। पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। हिमांशु जोशी ने सबसे अधिक 44 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि कैग के लिए मनु कृष्णन (4/25) और जे सुचित (3/22) सबसे सफल गेंदबाज रहे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.