मॉस्को एयरपोर्ट पर ईरान के 18 महीने के मासूम के साथ हैवानियत, गर्भवती मां की नजरों के सामने ही उठाकर पटका, कोमा में

Updated on 26-06-2025 01:26 PM
मॉस्कोरूस की राजधानी मॉस्को में 18 महीने के बच्चे को एक शख्स ने बेरहमी से उठाकर जमीन पर पटक दिया। ये घटना मॉस्के के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। ईरान में चल रही लड़ाई के चलते महिला अपने 18 महीने के बच्चे के साथ मॉस्को पहुंची थी। एयरपोर्ट पर बेलारूस के व्यक्ति ने अचानक ईरान से आए इस बच्चे को उठाया और जमीन पर पटक दिया। ये देख बच्ची की गर्भवती मां की चीख निकल गई। महिला की आवाज सुन एयरपोर्ट कर्मचारियों ने दौड़कर बच्चे को उठाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बच्चो के सिर में इस हमले से गंभीर चोटें आई हैं और वह कोमा में है।

बच्चे पर हमले के आरोपी की पहचान बेलारूस के 31 वर्षीय व्लादिमीर विटकोव के रूप में हुई है। हमले के बाद तुरंत ही अधिकारियों ने विटकोव को हिरासत में ले लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच चल रही है। दूसरी ओर बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बच्चे के सिर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट है। यह घटना तब हुई, जब बच्चे की मां एयरपोर्ट पर अपना सामान जमा कर रही थी और बच्चा पास में ही फर्श पर घूम रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.