गुजरात में 10 वेकैंसी के लिए 1800 लोग पहुंचे:धक्का-मुक्की में स्टील की रेलिंग टूटी, कांग्रेस बोली- ये नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल

Updated on 12-07-2024 01:48 PM

गुजरात के भरूच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि छोटी सी जगह में सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हैं और एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्टील की रेलिंग पहले तो टेढ़ी होती है और फिर लोगों के वजन से टूट जाती है। इसके साथ कई लोग नीचे गिर जाते हैं।

दरअसल, यह भीड़ एक होटल में रखे गए इंटरव्यू के दौरान जुटी। यह इंटरव्यू थरमैक्स कंपनी ने अंकलेश्वर के लॉर्ड्स प्लाजा होटल में रखा था।

अधिकारियों के मुताबिक थर्मैक्स कंपनी ने भरूच के झघडिया जीआईडीसी में बन रहे अपने नए प्लांट के लिए वैकेंसी निकाली थीं। इनमें शिफ्ट इंचार्ज, प्लांट ऑपरेटर, सुपरवाइजर, फिल्टर मैकेनिकल, एग्जीक्यूटिव, आईटीआई इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिशियन, सेफ्टी ऑफिसर, क्वालिटी केमिस्ट पद के लिए 10 वैकेंसी थीं।

कंपनी का अनुमान था कि 500-600 लोग पहुंचेंगे

कंपनी ने 9 जुलाई को वॉक इन इंटरव्यू के लिए विज्ञापन दिया था। इंटरव्यू के लिए 3 से 10 साल का अनुभव रखने वाले बीई (केमिकल), एओसीपी, बीएसी, एमएससी, डिप्लोमा, फिल्टर इंजीनियर को बुलाया गया था।

कंपनी का अनुमान था कि 500-600 लोग पहुंचेंगे, लेकिन यहां 1500 से अधिक युवक पहुंच गए। होटल के मैनेजर और गार्ड्स ने हालात काबू करने की कोशिश की थी, लेकिन युवक होटल की गैलरी में पहुंच गए और इससे रैलिंग टूट गई। कुछ रिपोर्ट्स में इंटरव्यू के लिए पहुंचे युवकों की संख्या 1800 तक बताई गई है।

कांग्रेस ने कहा- गुजरात मॉडल की नाकामी का सबूत
इस घटना को कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी और भाजपा के गुजरात मॉडल की विफलता का सबूत बताया है। कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वीडियो ने पार्टी के प्रचारित गुजरात मॉडल को उजागर कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा इस बेरोजगारी मॉडल को पूरे देश पर थोप रही है।

भाजपा सांसद बोले- घटना कंपनी की गलती से हुई
भरूच के भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने इस घटना का दोष कंपनी पर डाल दिया है। वसावा ने कहा कि यह जिला एक मिनी इंडिया है और देशभर के लोग वहां रहने और काम करने आते हैं।

उन्होंने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी सिर्फ 10 पोस्ट्स को भर रही थी। ऐसे में ओपन इंटरव्यू आयोजित करने के बजाय उन्हें नौकरी के मानकों को साफ-साफ बताना चाहिए था। यह घटना कंपनी के कारण हुई। हम इस हादसे को लेकर चिंतित हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

राहुल बोले- बेरोजगारी की बीमारी देश में महामारी बन चुकी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 'बेरोजगारी की बीमारी' भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का 'एपिसेंटर' बन गए हैं। एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि जिस तथाकथित मोदी मॉडल को देश भर में प्रचारित किया जाता है, उसकी पोल खोलने के लिए यह वीडियो काफी है। प्राइवेट होटल में नौकरी के लिए युवाओं की यह भीड़ इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गुजरात में सिर्फ अमीरों का भला हुआ है। 30 सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है, फिर भी राज्य में बेरोजगारी भयावह स्थिति में है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस वीडियो को भाजपा सरकार के धोखेबाजी मॉडल का सबूत बताया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.