मोबाइल टॉवर की जांच करने कराची गए थे 2 कर्मचारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर कर दी हत्या

Updated on 29-10-2022 07:00 PM

पाकिस्तान के कराची में भीड़ ने मोबाइल कंपनी के 2 कर्मचारियों की अपहरणकर्ता होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर को पाकिस्तान के व्यावसायिक केंद्र कराची की मच्छर कॉलोनी में हुई। कीमाड़ी के सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) फिदा हुसैन ने बताया कि मोबाइल कंपनी के 2 कर्मचारी सिग्नल के लिए एंटीने की जांच करने के लिए इलाके में गए थे।

पुलिस ने कहा कि कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। एसएसपी ने कहा, 'हमने 8 अन्य लोगों की पहचान की है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करेंगे। अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए गवाहों से पूछताछ की जाएगी।'

'बच्चों के गुम होने के बाद हालात तनावपूर्ण'
अधिकारी ने कहा कि जैसे ही एक मोबाइल कंपनी के 2 कर्मचारी अपनी गाड़ी से इलाके में पहुंचे, कुछ लोग चिल्लाने लगे और अफवाह फैलाने लगे कि वे अपहरणकर्ता हैं, जो बच्चों का अपहरण करने आए हैं। उन्होंने ने बताया कि हाल में इलाके से बच्चों के गुम होने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

'अफवाह के बाद 500 लोगों की जुटी भीड़'
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, अफवाह के बाद करीब 500 लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने कहा, 'जब दोनों कर्मचारियों को अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं और उनके सिर में कई जगह फ्रैक्चर थे। मोबाइल कंपनी के दोनों कर्मचारियों का पोस्टमार्टम पूरी हो चुका है और उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.