माता-पिता की आंखों के सामने गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का बेटा, मौत से मातम में बदली खुशियां
Updated on
23-01-2025 05:15 PM
भोपाल: घर में गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। मेहमान जा चुके थे। साहू परिवार के लोग आपस में खुशी साझा कर रहे थे। वह इस बात से अनजान थे कि काल के क्रूर पंजे परिवार के दो वर्ष के बालक की तरफ बढ़ रहे हैं।कुछ देर बाद जब मासूम की चीख सुनाई दी, तो माता-पिता ने देखा कि बेटा गर्म तेल की कढ़ाई में पड़ा तड़प रहा है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
निशातपुरा के संस्कार गार्डन का घटनाक्रम
यह दर्दनाक घटना निशातपुरा क्षेत्र के संस्कार गार्डन में सोमवार रात हुई। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, शिव नगर, छोला निवासी राजेश साहू प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उनके दो बच्चों में सात वर्ष के आरू के अलावा दो वर्ष का अक्षांश भी था।
सोमवार को संस्कार गार्डन में उनके भतीजे की सगाई के साथ ही गोद भराई का कार्यक्रम था। रात 11 बजे तक अधिकतर मेहमान जा चुके थे। वहां मौजूद सिर्फ परिवार के लोग खाना खाने के साथ ही आपस में खुशियां साझा कर रहे थे।
उधर काम समाप्त होता देख हलवाई ने भी गर्म तेल की कढ़ाई भट्टी से उतारकर नीचे रख दी थी। स्वजन के आस-पास ठुमक-ठुमक कर खेल रहा मासूम अक्षांश अचानक कढ़ाई के पास पहुंच गया।
वहां खेलते हुए संतुलन बिगड़ने से उसमें जा गिरा। चीख सुनकर सभी दौड़े और उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह गले से नीचे लगभग 50 प्रतिशत झुलस गया था। मंगलवार सुबह अक्षांश की मौत हो गई।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…