महुआ शराब बिक्री करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

Updated on 03-11-2023 01:03 PM

गरियाबंद।  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने एवं अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी पांडुका को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अतरमरा के लीलाराम ध्रुव एवं दिलीप कुमार ओगरे द्वारा अधिक मात्रा में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री एवं परिवहन कर रहा है जिसकी सूचना पर थाने में टीम गठित कर बताए गए घटनास्थल पर पुलिस टीम को रवाना किया गया जहां पर लीलाराम ध्रुव एवं दिलीप कुमार ओगर को अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पाया गया। जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना (01) नाम लीलाराम ध्रुव पिता आसकरण ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी कुम्हारपारा थाना पांडुका एवं (02) आरोपी दिलीप कुमार ओगेर पिता दरोगा राम ओगेर उम्र 30 वर्ष साकिन अतरमरा थाना पांडुका के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹4000 को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पांडुका निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, सउनि गोपाल राम साहू, प्रधान आरक्षक ओंकार साहू, आरक्षक रामकुमार खैरवार, सैनिक भामेंद्र साहू का कार्य सराहनीय रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.