रायपुर में 101 फीट का रावण जलेगा:बिलासपुर में विवाद, दुर्ग में बग्गी में सवार होकर पहुंचे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण

Updated on 20-10-2026 07:02 PM

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे के बाद जलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर पहुंच चुके हैं।

बिलासपुर में रावण दहन को लेकर विवाद हो गया। साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा उत्सव आयोजित करने वाले अर्पांचल लोक मंच ने इस बार विरोध जताया। पुलिस की रोक के बावजूद मंच के पदाधिकारियों ने मैदान के मुख्य गेट के सामने रावण के पुतले का दहन किया।

दुर्ग में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता बग्गी में सवार होकर पहुंचे। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता।

बिलासपुर में रावण दहन पर विवाद

बिलासपुर में रावण दहन को लेकर विवाद हो गया। साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा उत्सव आयोजित करने वाले अर्पांचल लोक मंच ने इस बार विरोध जताया। पुलिस की रोक के बावजूद मंच के पदाधिकारियों ने मैदान के मुख्य गेट के सामने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि वर्षों से आयोजित सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का सरकारीकरण किया जा रहा है। उनका दावा है कि मंच पिछले छह वर्षों से बिना सरकारी सहयोग के भव्य दशहरा उत्सव आयोजित करता आ रहा है। हालांकि, पिछले दो वर्षों से दूसरी समिति और प्रशासन के हस्तक्षेप के कारण विवाद की स्थिति बन रही है।

बिलासपुर में 9 प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन

बिलासपुर में पुलिस मैदान सहित 9 प्रमुख जगहों पर रावण दहन होगा। शाम 6 से रात 8 बजे के बीच रावण दहन किया जाएगा। आयोजनों में श्रीराम परिवार की झांकी, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

दुर्ग-भिलाई में 7 जगह होगा रावण दहन

दुर्ग-भिलाई में विजयादशमी पर अलग-अलग जगहों पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। रविशंकर स्टेडियम से लेकर भिलाई के सेक्टर-2, सेक्टर-7, रिसाली, पद्मनाभपुर, शांति नगर और बैकुंठ धाम में रावण दहन होगा।

इन आयोजनों में रामलीला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम होंगे।

रविशंकर स्टेडियम में होगा शहर का सबसे बड़ा आयोजन

दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में शहर का सबसे बड़ा प्रमुख सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजित किया जाता है। यहां भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद रावण दहन होगा। हर साल बड़ी संख्या में लोग उत्सव देखने पहुंचते हैं।

रायगढ़ के 3 बड़े मैदानों में आयोजन

रायगढ़ के रामलीला मैदान, मिनी स्टेडियम और नटवर हाई स्कूल मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस बार अलग-अलग आयोजन स्थलों पर 50 और 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले तैयार किए गए हैं।

तालाब के बीच बने टापू पर रावण दहन

एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित कोरिया कॉलरी में दशहरे पर रावण दहन का एक अनोखा तरीका है। यहां रावण का पुतला मैदान में नहीं, बल्कि गहरे तालाब के बीच बने टापू पर जलाया जाता है।

रावण के पुतले को तालाब के बीच टापू तक पहुंचाने के लिए ड्रमों से बनी नाव का इस्तेमाल होता है। रस्सी की मदद से नाव को खींचकर टापू तक ले जाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.