खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिगृहित होगी 20 एकड़ भूमि

Updated on 22-11-2023 12:44 PM

भोपाल। छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सरकार 20 एकड़ भूमि अधिगृहित करेगा। यह एयरपोर्ट केंद्र सरकार के एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा संचालित है। इसमें देश-विदेश के अनेक पर्यटक विमानों से आते हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ने खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव भेजा है।

मध्य प्रदेश विमानन विभाग छतरपुर कलेक्टर से इस बीस एकड़ अतिरिक्त भूमि के बारे में जानकारी जुटा रहा है कि यह भूमि किस-किस की है तथा इसका अधिग्रहण कैसे हो सकेगा। अधिग्रहण के बाद यह अतिरिक्त भूमि एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दी जाएगी। इस भूमि पर वह विस्तार का कार्य करेगा।

यह अतिरिक्त भूमि अथारिटी को निश्शुल्क दी जाएगी। खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से प्रयासरत है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार भी खजुराहो को प्रमोट करने के लिए प्रयासरत रही है। यही वजह रही कि खजुराहो में 25 जुलाई को हेलीशिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी विमानन कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.