UAE में शादी पर उड़ाए 200 करोड़, सारा कैश में... महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर की कुंडली खंगाल रहा ईडी

Updated on 16-09-2023 04:49 PM
नई दिल्ली: आपने स्टील मैगनेट लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार की शादियों में हुए भारी-भरकम खर्च के बारे में सुना होगा। लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले एक ऐप के अंजान प्रमोटर की शादी में हुए खर्च के बारे में जानकार आप भी चौंक जाएंगे। महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकार (Saurabh Chandrakar) ने दुबई में धूमधाम से शादी की। इस पर 200 करोड़ रुपये उड़ाए। नागपुर से अपने रिश्तेदारों और सिलेब्रिटीज को लाने के लिए उसने प्राइवेट जेट भेजे। यह सारा लेनदेन कैश में हुआ। ईडी (ED) की जांच में यह बात सामने आई है। एजेंसी ने गुरुवार को महादेव ऐप से जुड़े 39 ठिकानों पर छापे मारकर 417 करोड़ रुपये के शेयर और दूसरे एसेट्स बरामद किए।

छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर दुबई में रहता है और वहीं से ऑनलाइन सट्टे का गिरोह चलाता है। जांच में यह बात सामने आई है कि उसने सट्टेबाजी से हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा एफपीआई रूट से भारतीय शेयर मार्केट में निवेश कर रखा है। चंद्राकर और उसका पार्टनर रवि उप्पल महादेव ऐप के प्रमोटर हैं। दोनों भिलाई के रहने वाले हैं और दुबई में बैठकर भारत में सट्टेबाजी गिरोह चलाते हैं। चंद्राकर की शादी इसी साल यूएई के छठे सबसे बड़े शहर आरएके में हुई थी। जांच के मुताबिक उसने अपनी शादी के लिए वेडिंग प्लानर को 120 करोड़ रुपये दिए थे और नागपुर से अपने रिश्तेदारों को लाने के लिए प्राइवेट जेट भेजे थे। शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड की सिलेब्रिटीज को भी बुलाया गया था। इसके लिए सारा पेमेंट हवाला के जरिए कैश में किया गया।

कैश में पेमेंट

ईडी के मुताबिक डिजिटल सबूतों से पता चला है कि हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये योगेश बापट की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए। इसी तरह होटल बुकिंग के लिए 42 करोड़ रुपये की पेमेंट यूएई की करेंसी दिरहम में की थी। ईडी ने गुरुवार को महादेव ऐप बेटिंग सिंडिकेट के 39 ठिकानों पर छापेमारी की। रायपुर, भोपाल, कोलकाता और मुंबई में छापेमारी की गई। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो ओएसडी और एक राजनीतिक सलाहकार के ठिकाने भी शामिल हैं। इन लोगों पर आरोपी को बचाने के लिए भारी रिश्वत लेने का आरोप है। एजेंसी ने इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईडी का कहना है कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप एक अंब्रेला सिंडिकेट है। यह अवैध बेटिंग वेबसाइट्स को नए यूजर बनाने, यूजर आईडी बनाने और पैसों की हेराफेरी में मदद करता है। दुबई में बैठे मास्टरमाइंड्स के लिए एएसआई रैंक का अधिकारी नेटवर्किंग का काम करता है। उसके तार अफसरों और राजनीतिक आकाओं से जुड़े हैं। एजेंसी का कहना है कि इवेंट मैनेजर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हवाला कारोबारियों पर छापेमारी में इस नेटवर्क का पता चला है। भोपाल की कंपनी रैपिड ट्रैवल्स ने चंद्राकर के रिश्तेदारों और सिलेब्रिटीज को दुबई भेजने के लिए टिकट की व्यवस्था की थी जबकि अवैध कैश लेनदेन का काम कोलकाता के विकास छापरिया के जरिए हुआ था। इसमें महादेव ऐप प्रमोटर्स के साथियों ने भी मदद की थी।

शेयर मार्केट में निवेश

ईडी ने छापरिया और उसके साथी गोविंद केडिया के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उनकी कंपनियों परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट्स एलएलपी, एक्जिम जनरल ट्रेडिंग एफजेसीओ और टेकप्रो आईटी सॉल्यूशंस एलएलसी ने भी भारतीय शेयर बाजारों में भारी निवेश किया है। यह निवेश एफपीआई रूट के जरिए किया गया है। ईडी ने कहा कि विकास छापरिया की कंपनियों की 236 करोड़ रुपये की एसेट्स को पीएमएलए के तहत फ्रीज कर दिया गया है। साथ ही केडिया की डीमैट होल्डिंग्स में 160 करोड़ रुपये की एसेट भी फ्रीज कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.