जल्द नहीं बदला 2,000 का नोट तो लग सकती है बड़ी चोट, इस महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated on 02-09-2023 02:53 PM
नई दिल्ली: 2000 रुपये का नोट जमा कराने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। अगर आपने अब तक 2000 रुपये का नोट बैंक में जमा नहीं कराया है तो जल्दी से जल्दी यह काम कर लें। इसकी वजह यह है कि इस महीने 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी आपके पास इस काम को करने के लिए कम ही दिन बचे हैं। इस बीच आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में जमा 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 31 अगस्त, 2023 को 2,000 रुपये के 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही चलन में थे।

प्रमुख बैंकों से एकत्रित आंकड़े बताते हैं कि 2,000 रुपये के करीब 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कराए गए जबकि 13 प्रतिशत नोटों को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया। गौरतलब है कि 31 मार्च, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये था, जो 19 मई 2023 को इन्हें वापस लिए जाने की घोषणा के समय घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया था। आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया है।

एक महीने से भी कम समय

नोट बदलवाने के लिए लोगों के पास अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। इस बीच त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर दूसरे और चौथे शनिवार को भी मिला लिया जाए तो 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट पड़ा है तो जल्दी से जल्दी इसे जमा कर दें या बदलवा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो 30 सितंबर के बाद आपका 2000 रुपये का नोट महज रद्दी बनकर रह जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.