इंदौर में 21 चेकपोस्ट और 1340 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिये होगी निगरानी

Updated on 06-04-2024 12:33 PM
इंदौर। लोकसभा निर्वाचन के दौरान निष्पक्ष मतदान कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रहेगी। इसके लिए जिले में प्रमुख मार्गों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें से चयनित 21 चेकपोस्ट (नाकों) पर वेबकास्टिंग के जरिये निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 1340 मतदान केंद्रों पर भी वेबकास्टिंग से निगरानी रखी जाएगी।इंदौर जिले में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों के साथ ही चेकपोस्टों पर चेकिंग तेज कर दी है। सुरक्षा को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इंदौर जिले के चयनित 21 चेकपोस्ट (नाकों) और चयनित 1340 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग द्वारा निगरानी रखी जायेगी। इन केद्रों पर एसएसटी दलों की भी तैनाती की गई है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के चयनित 21 नाकों पर दलों की तैनाती रहेगी।
जिले में 2677 मतदान केंद्र
इंदौर जिले में 2486 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बाद में निर्वाचन आयोग ने 191 सहायक मतदान केंद्र बनाने की अनुमति जारी कर दी। इसलिए अब 2677 मतदान केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। जिले में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक नहीं होगी। इसमें से 1340 केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है।
विधानसभा क्षेत्र अनुसार चेकपोस्ट
इंदौर जिले की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शुमार आठ विधानसभा क्षेत्रों के चेकपोस्ट पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इन सभी केंद्रों पर एसएसटी दल भी नियुक्त होगा। यह चेकपोस्ट शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर बनाई गई हैं। प्रत्येक वाहन की चेकिंग के साथ ही वेबकास्टिंग होगी।
विधानसभा क्षेत्रों में वेबकास्टिंग
- विधानसभा क्षेत्र देपालपुर: रेलवे पटरी के पास बहरामपुर, टोल नाका मेढ़वाडा एवं सागोर रोड कालीबिल्लौद के तीन चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग होगी।
- विधानसभा क्षेत्र डा. अम्बेडकर नगर (महू): ग्राम पंचायत पिगडंबर एबी रोड, तलाई नाका सिमरोल, भिचौली फाटा, दतोदा चौखी ढ़ाणी और जामगेट (जामखुर्द) के पांच चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
- विधानसभा क्षेत्र राऊ: आइआइएम टोल नाके के पास और उमरीखेड़ा (खंडवा रोड चमेली देवी कालेज के पास) के दो चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
- विधानसभा क्षेत्र सांवेर: चिमली फाटा उज्जैन रोड, पुराना टोल टेक्स एबी रोड क्षिप्रा, शिवपुरा खेड़ा चंद्रावतीगंज और मुहाडा घाट हनुमान मंदिर के पास पेड़मी चार चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
इंदौर-एक: बड़ा गणपति एवं एरोड्रम (देपालपुर रोड) दो चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
इंदौर-2: चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा (एमआर 10) स्थित एक चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
इंदौर-4: चंदन नगर थाने के पास और केशरबाग चौकी से वेबकास्टिंग।
इंदौर-5: स्टार चौराहा (एमआर 10) और गोल चौराहा (आजाद नगर) चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.