2189 दिन का गुस्सा, निशाने पर आए मोहम्मद शमी, 'शॉट ऑफ द सीजन' मारने वाले विष्णु विनोद कौन हैं?

Updated on 13-05-2023 08:25 PM
मुंबई: विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया नाम नहीं है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट या कहे तो रणजी ट्रॉफी में वह कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं। लेकिन लिस्ट ए और टी20 में उनका रिकॉर्ड दमदार है। 51 टी20 मैच में 139 की स्ट्राइक रेट और 33 की औसत। लिस्ट ए में केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 93 की स्ट्राइक रेट और 40 की औसत से रन बनाए हैं। इसके बाद भी आईपीएल (IPL) में लंबे समय से मौका नहीं मिल रहा था। 14 मई 2017 को आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने विष्णु विनोद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। उसी सीजन उनका डेब्यू भी हुआ था।

मुंबई इंडियंस ने दिया मौका

तिलक वर्मा फिट नहीं हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने विष्णु विनोद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। 2189 दिन यानी करीब 6 साल के इंतजार के बाद विष्णु विनोद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। मुंबई ने उन्हें कैमरून ग्रीन और टिम डेविड से पहले मौका दिया। पहली 6 गेंदों पर 4 रन बनाने के बाद उन्होंने अल्जारी जोसेफ की पटकी हुई गेंद पर छक्का मारा। लेकिन सभी का ध्यान खींचा कवर पर उनके छक्के ने। मोहम्मद शमी की गेंद पर विष्णु विनोद ने रूम बनाया और कवर के ऊपर से झन्नाटेदार शॉट खेल दिया। इसे शॉट ऑफ द आईपीएल 2023 भी कहा जा रहा है। कमेंटेटर को भी उनके इस शॉट पर भरोसा नहीं हुआ।

विष्णु विनोद को दिल्ली और हैदराबाद ने बेंच पर रखा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2017 में डेब्यू करने के बाद 29 साल के विष्णु विनोद दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इस साल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। उन्हें मूल रूप से ईशान किशन के बैकअप के लिए खरीदा गया था। लेकिन प्रमुख बल्लेबाज के रूप में खेलने का मौका दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात के खिलाफ विष्णु विनोद ने 20 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार यादव के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी बनाई और हर गेंदबाज को आसानी से खेला। मुंबई ने अंत में मैच को 27 रनों से अपने नाम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.