गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के 230 भाजपा विधायक 18 अगस्त को आएंगे भोपाल, यह है उद्देश्‍य

Updated on 17-08-2023 12:35 PM

 भोपाल । मध्‍य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मैदानी जानकारी जुटाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के 230 विधायकों की ड्यूटी लगाई है।

प्रशिक्षण देकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा

ये सभी 18 अगस्त यानी शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे। यहां इन्हें शनिवार को प्रशिक्षण देकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय संगठन ने विधानसभावार विधायकों की ड्यूटी लगाई है। इन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मैदानी स्थिति का आकलन करना है और संभावित दावेदारों को लेकर संगठन को रिपोर्ट देंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जाएगी यह जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन्हें बताया जाएगा कि क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्या-क्या करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

टिकट को लेकर बनेगी गाइडलाइन, कठोरता से होगा पालन

उधर, मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा शामिल हुए। पार्टी नेताओं के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक थी, जो पहली बार चुनाव से पहले हुई है। इसमें प्रारंभिक तौर पर चुनावी तैयारियों का लेखा-जोखा लिया गया। टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी गंभीरता से चर्चा हुई। इसमें किसे टिकट देना है, परिवारवाद और वंशवाद जैसे मुद्दे पर कठोरता से गाइडलाइन बनाने की बात कही गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.