'मेक माय ट्रिप' पर कश्मीर की 25 बुकिंग कैंसिल:भोपाल से 210 पैसेंजर ने रद्द कराए ट्रेन टिकट, MP से कैंसिल हो सकती है 1500 बुकिंग

Updated on 25-04-2025 12:43 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर टूर पर जाने वाले मध्यप्रदेश के पर्यटकों में डर का माहौल है। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौत की खबर आने के बाद प्रदेशभर में कश्मीर टूर की बुकिंग्स रद्द होने लगी हैं।

टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक, इस सीजन मध्यप्रदेश से 1500 से ज्यादा बुकिंग्स कैंसिल होंगी, इसमें मई की भी बुकिंग शामिल हैं। टूर ऑपरेटर्स के पास लगातार लोग कैंसिलेशन के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ सिर्फ भोपाल रेल मंडल से 210 से अधिक यात्रियों ने कश्मीर जाने वाली ट्रेनों की टिकटें रद्द कराई हैं।

सिर्फ दो दिन में 'मेक माई ट्रिप' की 25 से अधिक बुकिंग्स रद्द मेक माई ट्रिप की भोपाल लोकेशन हेड ऋचा सिंह भदौरिया ने बताया कि सिर्फ 23 और 24 अप्रैल को ही उनकी कंपनी से 25 से ज्यादा बुकिंग्स रद्द हुई हैं। उन्होंने कहा, "यह घटना टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। अब सिर्फ धार्मिक यात्राओं के लिए नहीं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता देखने वाले पर्यटक भी पीछे हट रहे हैं। सरकार ने अगर जल्द कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो यह ट्रेंड अगले कई सालों तक बना रह सकता है।

टूरिस्ट के लिए हिमाचल-उत्तराखंड बना विकल्प एक अन्य टूर ऑपरेटर सतेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनकी कश्मीर की सभी बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं। "करीब 30 प्रतिशत पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड का विकल्प चुना है, लेकिन फ्लाइट टिकट रिफंड को लेकर अभी भी काफी असमंजस की स्थिति है। एयरलाइंस की पॉलिसी के मुताबिक ही रिफंड मिलेगा या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।"

रेलवे बुकिंग्स पर भी असर, 210 से अधिक टिकट रद्द भोपाल रेल मंडल के अनुसार पिछले डेढ़ दिन में कश्मीर के लिए बुक 210 से अधिक रेल टिकट रद्द हुए हैं। जिनमें से 60 से अधिक टिकट काउंटर से लिए गए थे। मंडल से जम्मू के लिए मालवा, झेलम और हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें जाती हैं। लेकिन आतंकी हमले के बाद इन रूट्स पर भी यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.