रात को हंसता-खेलता सोया 25 दिन का 'सोनू', सुबह टूट चुका था दम, भागते हुए थाने पहुंचा पिता, मां को उठा ले गई पुलिस

Updated on 07-11-2024 03:13 PM
ग्वालियर: जिले में 25 दिन के मासूम को उसकी ही मां ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बच्चों के शव को गोदी में लेकर थाने पहुंचे महिला के पति ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सोसा के चक गांव की है।

पुलिस ने बच्चे की मां को हिरासत में ले लिया है और मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत होने का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक साल पहले हुआ था विवाह


दरअसल, ग्वालियर डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सोसा के चक गांव में रहने वाले मुकेश जाटव का 1 साल पहले मानपुर की रहने वाली महिला प्रीति के साथ विवाह हुआ था।दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चल रहा था। इस दौरान उनके एक बच्चा हुआ। जिसका नाम उन्होंने करुआ जाटव रखा। आज सुबह जब मुकेश सोकर उठा तो बच्चा मृत हालत में घर के कमरे में पड़ा हुआ था।

पुलिस को दी सूचना


मुकेश ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुलिस के साथ ही बच्चे के शव को कंधे पर रखकर थाने पर लेकर पहुंचा। जहां मृतक बच्चे के पिता ने आरोप लगाया है कि रात के वक्त बच्चा हंसता खेलता हुआ मां प्रीति के साथ सोया था। बच्चे की मां ने सोते वक्त बच्चे का गला दबा कर मार डाला है।

दादी के पास सोते थे बच्चे


बच्चे की मां ऐसी हरकत पहले भी दो बार कर चुकी है। इसलिए बच्चा दादी के पास सोता था। लेकिन बच्चे की मां उसके साथ कुछ न करने की बात बोलकर उसे अपने साथ सुलाने ले गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बच्चे की मां को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा


फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हत्या की कहानी सामने आएगी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.