सदर विवाद में गिरफ्तार 26 आरोपितों को भेजा जेल, क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति

Updated on 02-04-2024 05:29 PM

 सागर । सदर के 12 मुहाल में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए कुल 26 आरोपितों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। वहीं तनाव पूर्ण शांति के बीच सदर में सोमवार को दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि पुलिस ने इकतरफा कार्रवाई की है।

मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने भी पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच कर दूसरे पक्ष पर भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई महिलाएं भी कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए कुछ वीडियो भी उपलब्ध कराएं। उनका कहना है कि मैयत के पीछे चल रह आटो में बज रहे गाने पर समाज के लोगों ने आपत्ति ली थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा और इसे धार्मिक रंग दे दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपितों पर अलग-अलग तीन एफआइआर दर्ज की है। डीएसपी स्तर के दो अधिकारियो के साथ ही दो निरीक्षक और पुलिस लाइन से भेजा गया करीब सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रमजान के चलते रात दिन पुलिस की तैनाती की गई है। सोमवार को भी सदर में तनावपूर्ण शांति रही। 12 मुहाल की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इन्हीं दुकान के चबूतरों पर पुलिस बैठी रही।

इन पर हुआ मामला दर्ज

मकसूद मकरानी 19 वर्ष, टपरा कजलीवन, यूसुफ पिता इस्माइल मकरानी कजलीवन, राशिद पिता रियाद मकरानी, सलीम पिता झब्बू, समीर उर्फ छोटू पिता इस्लाम उर्फ कब्बड़, राजा पिता साकिर मकरानी, सलीम उर्फ गलकट, शमीम पिता कलीम मकरानी, रियाज पिता यूसूफ , बासिद पिता चांद मोहम्मद, फैजान पिता इजहार, वसीम पिता नूर मोहम्मद, अयाज पिता रियाज, जावेद हासमी पिता याकूब, याकूब पिता अयूब हासमी, दानिश पिता याकूब, अरबाज पिता ताज मोहम्मद, मुजाहिद उर्फ मुज्जू, वसीम पिता रफीम मकरानी, नदीप पिता नहीम मकरानी, जुनेर उर्फ गुड्डू पिता इस्राइल, फहीम पिता जमील, शहरुख शेख उर्फ छोटू पिता शेख मुवीन, भूरे पिता यूसुफ मकरानी, नदीम पिता शफीम मकरानी पर बलबा 427, 294, 323, 506 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.