उज्जैन में 9 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम में 27 लाख दीप प्रज्वलित किये जायेंगे

Updated on 23-02-2024 12:09 PM

उज्जैन में आगामी 9 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम में 27 लाख दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। इसमें 25 हजार वॉलेंटियर, 200 से ज्यादा सामाजिक संगठन, एनएसएस, एनसीसी के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन मिलकर क्षिप्रा नदी के सभी घाटों पर दीप प्रज्वलन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कार्यक्रम के लिये गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा के बाद अपने संबोधन में कहा कि अच्छे काम की शुरूआत होते ही लोग जुड़ते चले जाते हैं।

डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्वलन की परम्परा है दीप ज्योति परमात्मा से जोड़ती है। उन्होने नागरिकों से अपील की कि आगामी 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा एवं उज्जैन गौरव दिवस के अवसर पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में सहभागी बनकर धार्मिक, सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध करें।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में उज्जैन के सभी धर्मप्राण नागरिक सहभागी बनकर विश्व रिकार्ड बनाने में सहयोग करें। उन्होने कहा कि इस बार भूखी माता मन्दिर घाट पर भी दीप प्रज्वलन किया जायेगा। रामघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सार्वजनिक स्थलों एवं घर-घर दीप प्रज्वलन कर इस दीपोत्सव को उज्जैनवासी यादगार बनायेंगे।

डॉ. यादव ने उज्जैन के नागरिकों के सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि जब विक्रमोत्सव 20 वर्ष पहले शुरू किया गया था तो बहुत छोटा स्वरूप था। उज्जैन के नागरिकों के सहयोग से आज भव्य स्वरूप ले लिया है। उन्होने कहा कि उज्जैन को विक्रमादित्य के रूप में ऐसा राजा मिला जो विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेने का सामर्थ्य रखता था।

डॉ. यादव ने विक्रमादित्य के गौरवाशाली इतिहास को बताते हुए कहा कि आज रूस और अमेरिका जैसे महाशक्तिशाली देश भी आज सनातन संस्कृति की वजह से भारत का सम्मान करते हैं। इसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।

विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उज्जैन के विकास के लिये कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

प्रारम्भ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महन्त रामेश्वरदास, प्रजापति ब्रह्मकुमारी उषा दीदी एव अन्य साधु-सन्तों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने बताई। इस अवसर पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्री श्याम बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंद्रसिंह अरोरा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.