राजा भोज एयरपोर्ट पर 28 साल पुराना एटीसी टावर ध्वस्त होगा, नए टावर के साथ मिलेगी तकनीकी ब्लाक की सौगात

Updated on 26-08-2023 12:25 PM
 भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर बना 28 साल पुराना एटीसी टावर जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसकी जगह आधुनिक टावर लेगा। एयरपोर्ट अथारिटी ने नई तकनीक को आधार बनाते हुए एटीसी टावर के साथ ही तकनीकी ब्लाक का निर्माण भी गया है। इसकी ऊंचाई करीब 32 मीटर है। नए ट्रेकिंग सिस्टम की मदद से रव-वे के अंतिम छोर तक विमानों पर निगाह रखी जा सकेगी।
राजधानी से एयर ट्रैफिक बढ़ने के कारण वर्तमान एटीसी टावर छोटा साबित हो रहा था। इसका निर्माण उस समय किया गया था, जब भोपाल से उड़ानों की संख्या आधा दर्जन ही थी। यह टावर पुराने एयरपार्ट पर बना है। नया टर्मिनल बनने के बाद रन-वे की दिशा भी बदल गई है। पुराना टावर अब रनवे स्ट्रिप पर आ गया है जिससे विमानों की लैंडिंग में परेशानी होती है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी ने नए कंट्रोल रूम का निर्माण नई टर्मिनल बिल्डिंग के निकट किया है। इसे आधुनिक रूप दिया गया है ताकि इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने पर भी इसका उपयोग किया जा सके।

एलटी पैनल व आधुनिक उपकरण लगे

नए एटीसी भवन में नवीन राडार, एलटी पैनल एवं आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। तकनीकी ब्लाक बनने से विमानों के ट्रेकिंग सिस्टम में बड़ा सुधार आएगा। लैंडिंग एवं टेकआफ के समय विमानों पर दूर तक निगाह रखी जा सकेगी। रन-वे पर हो रही हर गतिविधि इसके दायरे में होगी। इसके निर्माण पर करीब 24 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। अथारिटी के कार्यकारी निदेशक अभियांत्रिकी जी प्रभाहरन एवं महाप्रबंधक अभियांत्रिकी विवेक उपाध्याय ने हाल ही में निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। काम अंतिम चरण में है। जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा।

ऊंचाई बढ़ाने से निगरानी में आसानी

एयरपोर्ट अथारिटी ने भविष्य में इंटरनेशनल उड़ानें प्रारंभ होने की संभावना को देखते हुए नए टावर एवं तकनीकी ब्लाक की ऊंचाई 20 मीटर से बढ़ाकर 32 मीटर कर दी है। इससे विमानों की निगरानी आसान होगी। विमान टेकआफ होते समय दूर तक ग्राउंड पर ही होते हैं। कई बार विमान रन-वे एंड तक पहुंच जाते हैं। 32 मीटर ऊंचे टावर से रन वे के अंतिम छोर का दृश्य भी साफ नजर आएगा।

विंटर शेड्यूल से पहले लोकार्पण

नए कंट्रोल टावर का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। अक्टूबर माह से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल से पहले इसका लोकार्पण किया जाएगा। इंटरनेशनल मापदंड के अनुसार इसकी ऊंचाई 32 मीटर की गई है, इससे ट्रेकिंग सिस्टम बेहतर होगा।

- रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.