भोपाल में मेट्रो के लिए 29 दुकानें तोड़ी:अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन के बीच कार्रवाई, ईरानी डेरा पर भी चलेगी जेसीबी

Updated on 30-12-2024 01:01 PM

भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज के लिए सोमवार सुबह 29 दुकानें तोड़ दी गई। अल्पना तिराहे से भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 तक यह कार्रवाई की गई। कुल 40 दुकानें टूटेगी। वहीं, ईरानी डेरा का भी करीब 30 अतिक्रमण हटेगा। कार्रवाई के बीच विधायक आतिफ अकील भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के विस्थापन की मांग उठाई।

कार्रवाई से नाराज व्यापारियों का आरोप है कि इस मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। जिला प्रशासन उन्हें विस्थापित करें और उचित मुआवजा दें। ताकि, वे परिवार का भरण-पोषण और व्यापार कर सके। बता दें कि मेट्रो का दूसरा फेज सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77Km है। यह काम भी दो हिस्से में होगा। दोनों पर कुल 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ताकि, सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। कुछ दिन पहले पुल बोगदा से पक्की दुकानें हटाई गई थीं। वहीं, सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के आसपास कार्रवाई की गई।

नर्मदा आइस फैक्ट्री की जमीन पर 50 साल से कर रहे थे व्यापारी प्लेटफॉर्म नंबर-6 के सामने स्थित नर्मदा आइस फैक्ट्री के भूखंड पर 40 दुकानें थीं। जहां व्यापारी पिछले 50 वर्ष से व्यापार कर रहे थे। इन दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई है। जिन दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया था, उनका सामान जब्त कर लिया गया। कुछ दुकानदारों ने अपना सामान रोड पर ही रख लिया। दुकानदारों ने कोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात कहीं, लेकिन अफसरों ने एक न सुनी और कार्रवाई की।

नियमानुसार राशि दी जाएगी कार्रवाई के दौरान एसडीएम दीपक पांडे की मौजूदगी में करीब 100 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। ताकि, कोई हंगामा हो तो सख्ती से निपटा जा सके। निगम की जेसीबी की मदद से दुकानें तोड़ी गई। इन दुकानों में रेलवे टिकट घर, स्टेशनरी, होटल आदि सामान बेचा जाता था। एसडीएम पांडे ने बताया, दुकानदारों को नियमानुसार राशि दी जाएगी।

विधायक ने कहा- दुकानदारों को राहत दी जाए मौके पर पहुंचे विधायक अकील ने अधिकारियों से आग्रह किया कि दुकानदारों को विस्थापित वाली सुविधाएं दी जाए। दुकानें बनाकर दें। ताकि, वे अपना व्यापार कर सके। विधायक ने कहा कि भोपाल में विकास कार्य में बाधा कोई भी उत्पन्न नहीं कर रहा है और न कोई भी मेट्रो ट्रेन के खिलाफ है, लेकिन जो दुकानदार हैं, उन्हें हटाने से पहले उनके दस्तावेज चेक किए जाते। एसडीएम पांडे ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों तक यह मांग पहुंचाएंगे।

दुकानदार बोले-आज सुनवाई होनी थी कार्रवाई से नाराज दुकानदारों का कहना है कि कुछ लोगों का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और कुछ ने हाईकोर्ट में प्रकरण दर्ज किया था। जिसकी सुनवाई आज, सोमवार को ही होनी थी, लेकिन इससे पहले ही जिला प्रशासन ने पुलिस तैनात करके कार्रवाई शुरू कर दी।

ईरानी डेरा भी हटेगा एसडीएम पांडे ने बताया, नर्मदा आइस फैक्ट्री के भूखंड से दुकानें हटाने के बाद अब ईरानी डेरा पर भी कार्रवाई की जाएगी। ताकि, मेट्रो का काम आगे बढ़ सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.