कर्नाटक में 2 लेक्चरर समेत 3 गिरफ्तार:छात्रा को नोट्स देने के बहाने बुलाकर रेप किया

Updated on 16-07-2025 12:57 PM

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार को तीन लोग बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए। इसमें मूडबिद्री इलाके के निजी कॉलेज के दो लेक्चरर शामिल हैं।

पीड़ित उसी कॉलेज की स्टूडेंट है, जिसमें दोनों पढ़ाते हैं। राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

घटना एक महीने से ज्यादा पहले की है, लेकिन मामला तब सामने आया जब छात्रा ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्ज की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अब समझिए क्या है पूरा मामला

आरोपी नरेंद्र फिजिक्स का जबकि संदीप बायोलॉजी का लेक्चरर है। तीसरे आरोपी की पहचान अनूप के रूप में हुई है। यह दोनों लेक्चरर का दोस्त है।

पुलिस के अनुसार, नरेंद्र ने छात्रा को नोट्स देने के बहाने बेंगलुरु बुलाया और अनूप के घर पर उसका बलात्कार किया। नरेंद्र ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

दूसरे लेक्चरर संदीप ने घटना की तस्वीरों और वीडियो को लेकर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू किया और संबंध बनाने की मांग की।

वहीं, तीसरे आरोपी अनूप ने छात्रा को उसके कमरे में आने की CCTV फुटेज होने का दावा करके उसके साथ बलात्कार किया।

ओडिशा में हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान छात्रा ने कॉलेज कैंपस में खुद को आग लगा ली। 12 जुलाई की घटना में छात्रा 95 फीसदी झुलस गई थी और 14 जुलाई की देर रात उसकी मौत हो गई।

छात्रा फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। 12 जुलाई को घटना से पहले वह प्रिंसिपल के पास गई थी। प्रिंसिपल ने उसे शिकायत वापस लेने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने आत्मदाह कर लिया। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया था।

ओडिशा पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी HOD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया था। हालांकि, राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 जुलाई को पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.