बीयू में 3 दिवसीय पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम:प्रो. विवेक शर्मा बोले- डिजिटल युग में लाइब्रेरी की उपयोगिता और प्रभाव दोनों बढ़े

Updated on 22-04-2025 12:47 PM

पुस्तकालय ज्ञान का ट्रांस फॉर्मेशन सेंटर होता है। डिजिटल युग में लाइब्रेरी की उपयोगिता कम नहीं हुई है, बल्कि इसकी पहुंच और प्रभाव बढ़ा है। यह बातें प्रो. विवेक शर्मा ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधन, ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर की उपयोगिता समेत अन्य जरूरी पहलुओं से संबन्धित जानकारी मुहैया कराना है।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. आईके मंसूरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में फारसी व अरबी विभाग के अध्यक्ष प्रो. ताहिरा अब्बास, सीआरआईएम निदेशक प्रो. विवेक शर्मा, बीयू आईटी निदेशक प्रो. नीरज गौड़ समेत अन्य शामिल रहे।

पुस्तकालय होती हैं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक आत्मा

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक आत्मा होता है। जहां से ज्ञान की ऊर्जा पूरे परिसर में प्रवाहित होती है। ऐसे अभिविन्यास कार्यक्रमों से छात्र न केवल पुस्तकालय से परिचित होते हैं, बल्कि रिसर्च और अध्ययन की गंभीरता को भी आत्मसात करते हैं।

छात्र डिजिटल सुविधाओं का करें उपयोग

डॉ. आई. के. मंसूरी ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि यह विश्वविद्यालय की बौद्धिक संपदा का भव्य केंद्र है। यह छात्रों के लिए नई सोच, अनुसंधान और नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पुस्तकालय की डिजिटल सुविधाओं का भरपूर उपयोग करें।

प्रो. नीरज गौड़ ने कहा कि स्टार्टअप, प्रोजेक्ट्स और रिसर्च की नींव अच्छी लाइब्रेरी एक्सेस से ही रखी जाती है। डॉ. किशोर शेंडे ने बताया कि पुस्तकालय की ई सुविधाएं, ई ग्रंथालय और आईएनएफएलआईबीएनईटी की सुविधाओं से विद्यार्थी और शोधार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार रहेंगे। जल्द वीआईडीडब्लूएएन और आईआरआईएनएस जैसी अन्य सुविधा शुरू की जाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.