भोपाल में 3 इंच बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ा:निचले इलाकों में पानी भरा

Updated on 02-07-2025 01:08 PM

भोपाल में मंगलवार-बुधवार की रात में करीब 3 इंच बारिश हो गई। इससे बड़ा तालाब में पानी का लेवल आधा फीट तक बढ़ गया है। बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। अल्पना टॉकीज तिराहे की सड़क पर पानी भरने से गाड़ियां रेंगती हुई चल रही है।

बारिश की वजह से भोपाल के सीवेज सिस्टम की पोल भी खुल गई है। हमीदिया रोड पर पिछले एक साल से सड़क और नाले का निर्माण चल रहा है। बावजूद पहली ही तेज बारिश में सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया है।

इस कारण बुधवार सुबह से ही वाहन रेंगते हुए गुजर रहे हैं। कई लोग रेलवे स्टेशन भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकारी प्रेस के पास अंबेडकर ब्रिज की सर्विस रोड पर भी पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन गई है।

नादरा बस स्टैंड के पास भी पानी भरा नादरा बस स्टैंड के पास भी सड़क पर पानी भरने से दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। टू व्हीलर और पैदल राहगीरों को गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही हैं। यहां सड़क पर एक फीट तक पानी भरा हुआ है।

बड़ा तालाब में लेवल बढ़ा रात में भोपाल के अलावा बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में भी बारिश हुई। इस वजह से करीब आधा फीट पानी बढ़ गया। मंगलवार सुबह तक तालाब में वाटर लेवल 1658.55 फीट था, जो बुधवार सुबह 1658.90 फीट तक पहुंच गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.