वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में पानी ही पिलाएंगे 3 खिलाड़ी, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ नहीं देंगे मौका!

Updated on 28-06-2023 08:28 PM
India Tour Of West Indies 2023: टीम इंडिया के पास 2023 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए समय नहीं बचा है। विंडीज दौरे से ही उसका काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। इस दौरे पर भारतीय टीम अपने कुछ खास प्लेयर्स के बगैर उतरेगी, जिनका वर्ल्ड कप में खेलना लगभग पक्का है। उसमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इसके बावजूद भारतीय टीम कम से कम उन प्लेयर्स का चुनाव करना चाहेगी जो उसे विश्व विजेता बना सकें। बड़े नामों के बीच शामिल कुछ युवा स्टार प्लेयर्स भी शामिल हैं, हालांकि माना जा रहा है कि शायद ही उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिले।

मुकेश कुमार

मुकेश कुमार की लाल गेंद की योग्यता पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन उन्होंने भारत की सीमित ओवरों की टीम में चुने जाने लायक कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने केवल 24 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें 37.46 की औसत और 5.1 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए हैं। यहां सबसे बड़ा सवाल है कि विंडीज के खिलाफ वनडे के लिए इस तेज गेंदबाज को क्यों चुना गया है? जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और शार्दुल ठाकुर हैं तो 29 वर्षीय मुकेश के लिए शायद ही मौका मिले।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने 2023 में दो वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 17.2 ओवर में 101 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके विपरीत उनके स्पिन साथी कुलदीप यादव ने 5.42 की इकॉनमी रेट बनाए रखते हुए 8 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। यह देखना स्पष्ट है कि इस समय कौन सा स्पिनर सबसे आगे है और वेस्टइंडीज के खिलाफ इसमें बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। भारत अंतिम एकादश में दोनों कलाई के स्पिनरों को खिलाने की स्थिति में भी नहीं है, क्योंकि इससे निचले क्रम में उनके पास बमुश्किल कोई बल्लेबाजी कवर बचेगा। कुलदीप, चहल से कई गुना बेहतर हैं, जिनकी फॉर्म हाल के वर्षों में काफी गिर गई है।

रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप यकीनन 50-50 ओवर वाला है और वह टीम का हिस्सा भी हैं। हालांकि, वर्तमान टीम में बड़े नामों के रहने की वजह से उन्हें ड्रिंक्स ही ले जाते देखा जा सकता है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी जोड़ी हैं, जबकि विराट कोहली नंबर 3 पर हैं। सूर्यकुमार यादव फेल हो रहे हैं, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें तैयार करना चाहती है। किशन या संजू सैमसन में से कोई एक विकेटकीपर होगा। इसके बाद ऑलराउंडर रहेंगे। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को मध्य क्रम में भी कोई जगह नहीं मिलेगी।

पहले देखें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.