बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला:35 फीट नीचे थी; 5 JCB गड्ढा खोदती रहीं, रस्सी से किया रेस्क्यू

Updated on 27-02-2023 09:13 PM

मध्यप्रदेश में 3 साल की एक बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई। 3 घंटे 40 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। एक ओर 5 JCB मशीनों से बोरवेल के समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा था, दूसरी ओर बोरवेल में रस्सी डालकर भी उसे निकालने की कोशिश की जा रही थी। आखिरकार ये कोशिश रंग लाई। बच्ची ने फंदा बनाकर डाली गई रस्सी को पकड़ लिया तो उसे धीरे-धीरे ऊपर खींचकर निकाल लिया गया।

मासूम नैंसी बोरवेल के गड्ढे में करीब 35 फीट की गहराई में फंसी थी। मामला छतरपुर के बिजावर थाना क्षेत्र के ललगुवां गांव का है। बच्ची रविवार शाम करीब 4.50 बजे बोरवेल में गिर गई थी। रात करीब 9.15 बजे उसे रेस्क्यू कर लिया गया।

एसडीओपी रघु केसरी ने बताया, 5.30 बजे सूचना मिली। 6 बजे तक एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन 3 घंटे 40 मिनट तक चला। बोर 100 फीट गहरा था। इसे भर दिया गया था, लेकिन बारिश में भराव की मिट्‌टी नीचे चली गई थी। बच्ची 35 फीट पर फंसी थी। बोरवेल के साइड में गड्‌ढा खोदने का काम और बच्ची को रस्सी से रेस्क्यू करने का काम साथ में किया जा रहा था। दो रस्सियों में अलग-अलग फंदे लगाकर बच्ची को दिए गए। बच्ची ने इन्हें हाथ में डाल लिया और हम उसे रेस्क्यू करने में कामयाब रहे। रेस्क्यू के दौरान बच्ची के पिता उससे बात करते हुए उसे समझाते रहे।

घटना के समय खेत में काम कर रहे थे परिजन

गांव के लटोरिया परिवार के खेत में रवि विश्वकर्मा अपनी पत्नी रोहिणी व अन्य मजदूरों के साथ मटर बीनने का काम कर रहे थे। पास ही उनकी बेटी खेल रही थी। वहां एक बोर है, जो चारे से ढंका हुआ था। नैंसी रेत के ढेर पर खेलते-खेलते बोर में गिर गई। उसे गिरता देख पास काम कर रहे परिजन और मजदूर दौड़े।

CM शिवराज सिंह ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोरवेल में गिरी नैंसी की मां से फोन पर बात की है। बच्ची को सकुशल निकालने के बाद सीएम ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि यह हम सबके लिए अत्यंत खुशी की बात है कि छतरपुर जिले के ललगुवां गांव में बोरवेल में गिरी बेटी को सकुशल निकाल लिया गया है। इसमें सहयोग करने वाले जिला प्रशासन के सभी साथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

बच्ची की मां के नहीं थम रहे थे आंसू

बच्ची के परिजन और ग्रामीण पूरे टाइम मौके पर डटे रहे। इस दौरान नैंसी की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। अधिकारी लगातार उसे ढांढस बंधाते रहे। भरोसा देते रहे कि बच्ची को जल्द ही सकुशल निकाल लिया जाएगा और आखिरकार बच्ची को सकुशल बचा लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.