प्रदेश में एक मई से प्रारंभ होंगे 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

Updated on 08-04-2023 05:25 PM

प्रदेश में इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। सभी ज़िला और विकासखंड स्तर पर एक मई से 15 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर होंगे। विकासखंड मुख्यालय में कम से कम 2 खेल, लघु जिला मुख्यालय पर 4 खेल, बड़े जिला मुख्यालय पर 8 खेल तथा संभागीय मुख्यालय पर 15 खेलों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। शालेय बच्चों की परीक्षाएँ ख़त्म हो गई हैं। नए सत्र की शुरुआत भी हो गई है। जल्द ही फिर से छुट्टियाँ लग जायेंगी। माता-पिता अपने बच्चों के समय का उपयोग एक्स्ट्रा कैरिक्युलर एक्टिविटी में करना चाहते हैं। गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग खेलकूद में हो सके इससे अच्छा कुछ भी नहीं है। खेल और युवा कल्याण विभाग बच्चों को खेलकूद का मौका दे रहा है।

प्रत्येक ज़िले में महिलाओं के लिए आत्म-रक्षा से संबंधित खेलों के भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ।इसके लिए जिला मुख्यालय पर समन्वय बैठक कर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा, अवधि, तिथि, समय, स्थान और प्रशिक्षकों की उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा।

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 15 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। 15 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 21 अलग-अलग खेल विधाओं का प्रशिक्षण उच्च श्रेणी के प्रशिक्षकों की देख-रेख में होगा। इस शिविर में ट्रेनिंग के लिए स्टेडियम पर फॉर्म मिलना शुरू हो गए है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर में 6 वर्ष के बच्चों से लेकर 22 साल तक के युवा प्रवेश ले सकते हैं। 6 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 400 रूपए और 18 से 22 साल तक के खिलाड़ियों के लिए 500 रूपए प्रति माह प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। दो सत्र में होने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में लगभग 3 हज़ार से ज़्यादा बच्चों के भाग लेने की संभावना है।

टीटी नगर स्टेडियम में 15 अप्रैल से 15 जून तक प्रशिक्षण शिविर में बास्केटबॉल, कराते, फ़ुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, योगा, टेबल-टेनिस बैडमिंटन, टेनिस, मलखंभ, वॉलीबॉल, बीच वॉलीबॉल, एरोबिक, फेसिंग, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर, जूडो, एथलेटिक्स, स्केटिंग, किड फ़िटनेस खेल शामिल रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.