इजरायल में फंसे हैं मधुरा नायक के 300 रिश्तेदार! इंडिया में छिपी हैं एक्ट्रेस, दिखाई दिल दहला देने वाली हकीकत

Updated on 12-10-2023 03:15 PM
इजरायल पर फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने हमला कर दिया था। इस हमले में टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक ने अपनी बहन और जीजा को खो दिया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने यहूदी होने के कारण बच्चों के सामने ही कजिन सिस्टर और जीजा का कत्लेआम कर दिया। मधुरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना दर्द शेयर किया और इजरायल के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की, जिसके बाद उन्हें भी धमकी भरे मैसेज मिलने लगे। अब एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया है कि उनके परिवार के 300 सदस्य अभी भी इजरायल में फंसे हुए हैं।

Madhura Naik ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां इजरायली हैं और पिता हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले ने उनकी लाइफ को बदलकर रख दिया है। अपनी कजिन सिस्टर के बारे में बात करते हुए मधुरा ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया, 'मेरे परिवार ने मुझे उनके लापता होने की सूचना दी और 24 घंटों के बाद ही उनके शवों की पहचान की गई। उनके साथ कार में मौजूद उनके बच्चों को ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर वापस ले गए।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से इजरायल में स्थिति हमेशा ऐसी ही रही है, हमने हमेशा ऐसी कई स्थितियों का सामना किया है। मेरा परिवार इस बात से चिंतित है कि चीजें कैसे आगे बढ़ेंगी। मुझे लगा कि मेरे सोशल मीडिया पोस्ट में इसके बारे में बात करना जरूरी है।'

इंडिया में छिपकर रह रही हैं एक्ट्रेस

मधुरा के परिवार के करीब 300 सदस्य वहां इजरायल में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा कारणों से मैं ये नहीं बता सकती कि मैं अभी कहां हूं, न ही मैं आपको यह बता सकता हूं कि कौन से सदस्य इजराइल में फंसे हुए हैं। मेरी पोस्ट के बाद से मुझे बहुत ज्यादा सांप्रदायिक नफरत मिल रही है और ये चौंकाने वाली बात है कि लोग निर्दोषों के प्रति सहानुभूति नहीं रख रहे हैं। वे यह समझने में असफल हैं कि मरने वाले निर्दोष नागरिक हैं। ये एक आतंकी हमला है, जैसा कि मुंबई में 26/11 को हुआ था।'

सोशल मीडिया पर मिल रही थी धमकियां

मधुरा ने ये भी बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, उन्होंने शेयर किया कि वो भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया के सभी हिस्सों में सभी यहूदियों के लिए सुरक्षित रहना बहुत अहम है। मैं यहां भारत में बेहद सुरक्षित महसूस करती हूं। ऑफिसर्स हमें सपोर्ट करते हैं। अगर ऐसी कोई स्थिति होती है तो मुझे पता है कि मुझे उनका पूरा समर्थन मिलेगा। मेरे अंदर यहूदी और हिंदू दोनों धर्म हैं। मैं बस सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।'

शेयर किया झकझोर देने वाला वीडियो

मधुरा ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो 10 मई 2023 का है। जब वो खुद इजरायल में थीं। वो कई घंटे तक शेल्टर में रहने के बाद अपने भांजे के साथ पार्क में टहलने गई थीं और तभी मिसाइल गिरने लगे थे। वो वीडियो में कहती दिख रही हैं, 'हमें भागना होगा'। उन्होंने सवाल पूछा, 'क्या बच्चे ये डिजर्व करते हैं? क्या कोई भी ये डिजर्व करता है? और यहां मैं फिलिस्तीन और इजरायल दोनों जगह की जिंदगियों की बात कर रही हूं। वॉर हिंसा से शुरू होती है और हिंसा में अंत नहीं होता, लेकिन किसी भी धर्म में आतंकवाद की निंदा की जानी चाहिए! आतंकवाद और हिंसा कोई धर्म या ईश्वरीय कार्य नहीं है! ये सोचने का समय है।'

मधुरा नाइक को 'हम ने ली है-शपथ' और 'तुम्हारी पाखी' जैसे टेलीविजन शो के लिए जाना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.