'लस्‍ट स्‍टोरी 3', 'वेटिंग है', जाकिर खान की 'पापा यार', इस हफ्ते 13 नई वेब सीरीज और फिल्‍में

Updated on 18-09-2026 12:54 PM
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर इस हफ्ते 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच बैक-टू-बैक 13 नई फिल्‍में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। हिंदी के दर्शकों के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज 'लस्‍ट स्‍टोरीज 3' है, जिसमें विक्रमादित्‍य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज अपनी चार अलग-अलग कहानियों से प्यार, चाहत और मॉडर्न रिश्तों में कामुकता की नई कहानी लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा दिव्‍येंदु शर्मा की वेब सीरीज 'वेटिंग है' रिलीज हो रही है, जिसमें वह रेलवे में कंफर्म टिकट के नाम पर होने वाले बड़े घोटाले का पर्दाफाश करेंगे। कॉमेडियन जाकिर खान भी अपने अब तक के सबसे पर्सनल स्टैंड-अप स्पेशल 'पापा यार' के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं।

इन सब के अलावा साउथ सिनेमा से रवि तेजा की नई फिल्‍म 'इरुमुडी' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक बच्‍ची और परिवार के रक्षक बने हैं। 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट' में माया (मैत्रेयी रामकृष्णन) और अंजलि (प्रियंका केडिया) कॉलेज के बॉलीवुड-फ्यूजन डांस की कंपीटिशन वाली दुनिया में गोते लगाने वाले हैं। 'जैक रीचर' के फैंस के लिए भी स्पिनऑफ 'नीग्ली' रिलीज होने वाली है, जिसमें मारिया स्टेन का किरदार फ्रांसिस नीग्ली एक प्यारे दोस्त की संदिग्ध मौत की खुद जांच करती हैं। आइए, एक नजर डालते हैं इस हफ्ते की नई OTT रिलीज की लिस्‍ट पर-
Waiting Hai एक नई वेब सीरीज है, जिसमें 'मिर्जापुर' फेम मुन्‍ना भैया यानी दिव्‍येंदु एक नए-नवेले रेलवे पुलिस के अफसर बने हैं। कहानी इंडियन रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े घोटाले पर आधारित है। रेलवे पुलिस में नई भर्ती हुए अफसर सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) और एक कंप्यूटर गीक अफरोज हमजा (भुवन अरोड़ा) के बीच इसमें चूहे-बिल्ली का खेल है। हमजा एक सुंदर लड़की को प्रभावित करने के लिए रेलवे की वेबसाइट हैक करके कन्फ़र्म टिकट बुक करने वाला सॉफ्टवेयर बनाता है। जब लड़की टिकट ले लेती है और कॉलेज के सामने उसकी बेइज्जती करती है, तो वह निराश हो जाता है। लेकिन उसका चालाक मामा इसमें बिजनेस का मौका देखता है। अब दोनों मिलकर पूरे देश में बीस हजार तत्काल टिकट एजेंटों का नेटवर्क बनाते हैं। इस बीच, रेलवे पुलिस में सम्मान पाने की चाह लिए सुगम मिश्रा इस घोटाले का पर्दाफाश करने निकल पड़ता है। सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा के साथ हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सुनीता राजवार और यशपाल शर्मा भी हैं। यह सीरीज 16 सितंबर से Amazon MX Player पर स्‍ट्रीम होगी, आप इसे मुफ्त में देख सकते हैं।

लस्ट स्टोरीज 3 (18 सितंबर)

प्‍यार, चाह और कामुकता के अलग-अलग अध्‍याय की परतें खोलने वाली एंथोलॉजी 'लस्‍ट स्‍टोरीज' अब अपने तीसरे पार्ट 'Lust Stories 3' के साथ हाजिर है। इंटरनेशनल ऐमी-नॉमिनेटेड इस एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी के तीसरा भाग में देश के चार सबसे अलग और बेहतरीन फ‍िल्ममेकर्स - विक्रमादित्‍य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज, चार नई और अलग-अलग कहानियां लेकर आए हैं। इनमें आज के भारत में प्यार, इच्छा और अंतरंगता के कई रूपों को दिखाया जाएगा। इस बार कास्‍ट में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा शामिल हैं। 'लस्‍ट स्‍टोरीज 3' इस शुक्रवार 18 सितंबर को Netflix पर रिलीज होगी।

ज़ाकिर खान: पापा यार (18 सितंबर)

यारों के यार और कॉमेडी की दुनिया के 'सख्‍त लौंडा' ज़ाकिर खान अपना चौथा नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल 'Zakir Khan: Papa Yaar' लेकर आ रहे हैं। यह उनका अब तक का उनका सबसे पर्सनल शो है, जो उनके पिता और उनके रिश्‍ते के बदलते सफर पर है। बचपन में उस इंसान के ख‍िलाफ बगावत, जिसे वह सिर्फ एक हुक्म चलाने वाला समझते थे, कैसे बड़े होने पर वह सभी चीजों को समझने लगे, यह स्‍पेशल इसी की कहानी को कॉमिक अंदाज में बयां करेगी। इस शो जाकिर खान अपने खास अंदाज में, अपनापन, कहानी कहने की कला और आराम से की गई बारीक नजरों की सीख से हंसाएंगे भी और भावुक भी करेंगे। 'ज़ाकिर खान: पापा यार' भी शुक्रवार 18 सितंबर को Netflix पर रिलीज हो रही है।

इरुमुडी (18 सितंबर)

रवि तेजा की तेलुगु एक्शन-ड्रामा फ‍िल्म Irumudi भी शुक्रवार 18 सितंबर को Netflix पर रिलीज हो रही है। आप इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं। इसे शिवा निर्वाण ने डायरेक्ट किया है। फिल्‍म में प्रिया भवानी शंकर और चाइल्ड एक्टर बेबी नक्षत्र हैं। कहानी त्रिनाथ (रवि तेजा) के बारे में है, जो एक छोटा व्यापारी और अपनी बेटी को बहुत प्यार करने वाला पिता है। लेकिन उसका एक हिंसक अतीत और शराब की बुरी लत है। त्रिनाथ आंध्र प्रदेश के एक गांव में रहता है। वह बहुत ज्यादा शराब पीता है। उसकी पत्नी कावेरी (प्रिया भवानी शंकर) बहुत परेशान रहती है। हालांकि, अपनी छोटी बेटी मनेम्मा (नक्षत्र) के साथ उसका रिश्ता बहुत प्यार भरा है। एक दिन मनेम्मा के दिल से निकली एक बात त्रिनाथ को छू जाती है। वह खुद को सुधारने का फैसला करता है और 41 दिनों की पवित्र अयप्पा दीक्षा लेता है। आध्यात्मिक जीवन की यह राह उसे किस ओर ले जाती है। फिल्‍म इसी की बानगी है।

नीग्ली (16 सितंबर)

'जैक रीचर' यूनिवर्स का पहला स्पिन-ऑफ, Neagley शिकागो की प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर और आर्मी की 110वीं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की पूर्व सदस्य फ्रांसिस नीग्ली (मारिया स्टेन) की कहानी है। उन्होंने जैक रीचर के साथ काम किया था। उनकी एक पुरानी और करीबी दोस्त संदिग्ध दुर्घटना में मारी जाती है। नीग्‍ली को एक बड़े और खतरनाक संगठन का पता चलता है। इसमें ग्रेस्टन होल्ट, एडलाइन रुडोल्फ, जैस्पर जोन्स, मैथ्यू डेल नेग्रो और डेमन हेरिमैन भी हैं। एलन रिचसन ने जैक रीचर के तौर पर कैम‍ियो भी किया है। यह 8 एपिसोड की वेब सीरीज 'रीचर' सीजन 4 के फिनाले वाले दिन ही 16 सितंबर को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।

द डॉल (16 सितंबर)

The Doll एक पीरियड ड्रामा सीरीज है। यह पोलिश साहित्य की सबसे मशहूर रचनाओं में से एक बोलेस्लाव प्रूस के 1890 के उपन्यास पर आधारित है। 6 एपिसोड वाली यह सीरीज 19वीं सदी के वारसॉ पर आधारित है। स्टैनिस्लाव वोकुलस्की (टोमाज शुचार्ड्ट) अपनी मेहनत से बना एक व्यापारी है और समाज में ऊपर उठने की जबरदस्त महत्वाकांक्षा रखता है। वह इजबेला लेका (सैंड्रा ड्रजिमाल्स्का) के लिए जुनूनी है। जबकि इजबेला एक मजबूत इरादों वाली बड़े परिवार की महिला है। अब इन दोनों के प्‍यार पर ऊंच-नीच की सख्त बंदिशे हैं। दोनों का मजबूत रिश्ता गहरे वर्ग-भेद, जुनून, आजादी की चाहत और दौलत की ताकत का सामना करती है। आप 'द डॉल' 16 सितंबर से Netflix पर देख सकते हैं।

ली क्रोनिन की 'द मम्मी' (17 सितंबर)

'ईविल डेड राइज' के डायरेक्टर ली क्रोनिन की नई हॉरर फ‍िल्म Lee Cronin’s The Mummy लेकर आए हैं। यह पत्रकार चार्ली कैनन (जैक रेनर) और उनकी पत्नी (लाइया कोस्टा) की कहानी है, जो अपनी बेटी केटी (नताली ग्रेस) को ढूंढते हैं। वह आठ साल पहले मिस्र में गायब हो गई थी। वैसे तो बेटी से मिलने का यह पल चमत्कारिक होना चाहिए था, लेकिन केटी वैसी नहीं लौटती जैसी वह पहले थी। उसके अंदर कुछ छ‍िपी हुई बुराइयों ने घर बना लिया है। यह फिल्‍म 17 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज होगी।
Monster: The Lizzie Borden Story, डायरेक्‍टर जोड़ी रयान मर्फी और इयान ब्रेनन की 'मॉन्स्टर' एंथोलॉजी की चौथी किस्त है। यह फ्रेंचाइज की पहली ऐसी कहानी जो किसी महिला किरदार पर केंद्रित है। यह मैसाचुसेट्स के फॉल रिवर में 1892 में एंड्रयू और एबी बोर्डेन की कुल्हाड़ी से हुई कुख्यात हत्याओं को दिखाती है। वॉरेन बीटी और एनेट बेनिंग की बेटी एला बीटी, इसमें लिजी बोर्डेन के तौर पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी भूमिका में नजर आएंगी। लिजी एक दबी-कुचली सी लड़की है, जो अपमान और क्रूरता के माहौल वाले घर में फंसी हुई है। दूसरी ओर, परिवार की बागी नौकरानी ब्रिजेट सुलिवन (विकी क्रिप्स) भी है। वे दोनों मिलकर सेक्स, पावर और बदले की दुनिया रचते हैं। इस फ‍िल्म में चार्ली हनम, रेबेका, बिली लॉर्ड, जेसिका बार्डन और सारा पॉलसन भी हैं। आप यह फिल्‍म 17 सितंबर से Netflix पर देख सकते हैं।
Not a Stranger एक नई वेब सीरीज है, जिकी कहानी बड़ी दिलचच्‍प है। बच्चे को जन्म देने के बाद फंडा (एल्सिन सांगु) ने एक पेंटर के तौर पर अपना करियर छोड़ दिया है। आखिरकार उसे बच्‍चे के लिए नैनी के रूप में नाज़ली मिल जाती है, जिसकी उसे तलाश थी। लेकिन नाज़ली के अजीब स्वभाव के पीछे एक खतरनाक राज़ छिपा है, जो फंडा और उसके पति इल्कर (ओजान डोलुनाय) की जिंदगी को हमेशा के लिए बदलकर रख देता है। यह नैनी बच्‍चे के लिए अलग और अजीह तरह का जुनून रखती है, जो डराता है। यह सीरीज 17 सितंबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज होगी।
Plastic Beauty एक जापानी सीरीज है। फुमी नुमाता (मायु मात्सुओका) एक काबिल सर्जन हैं, जिन्हें एक इमरजेंसी ऑपरेशन के बाद यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से निकाल दिया जाता है। प्रैक्टिस जारी रखने के लिए वह सेलिब्रिटी डॉक्टर रिन तोयामा (रीसा नाका) के कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में शामिल हो जाती हैं। रिन का मानना ​​है कि खूबसूरती से आत्मविश्वास वापस पाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, फुमी को वहां क्लिनिक के काले सच का पता चलता है। दवा और खूबसूरती के असली मकसद के बीच लगातार टकराव होता है। यह कहानी जापान में कॉस्मेटिक सर्जरी पर चल रही बहस के बैकग्राउंड पर आधारित है। यह जापान में एक ऐसी संस्कृति बनकर फल-फूल रहा है, जहां लोग अलग-अलग तरह के लुक्स को अपना रहे हैं। आप 'प्‍लास्‍ट‍िक ब्‍यूटी' गुरुवार 17 सितंबर से नेटफ्ल‍िक्‍स पर देख सकते हैं।
Best of the Best में माया (मैत्रेयी रामकृष्णन) और अंजलि (प्रियंका केडिया) बचपन की पक्की सहेलियां हैं। वे UCLA पहुंचती हैं और स्कूल की कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल हो जाती हैं। लेकिन उन्हें यह जरा भी एहसास नहीं था कि US नेशनल चैंपियनशिप तक का रास्ता उनकी सोच से कहीं ज्यादा मुश्किल और पेचीदा है। हसन मिन्हाज ने इसमें दोनों के सख्त मिजाज कोच का रोल निभाया है।
के-ड्रामा के शौकीन दर्शकों के लिए इस हफ्ते The Scandal आ रही है। यह असल में 2003 की पॉपुलर फ‍िल्म 'अनटोल्ड स्कैंडल' का कोरियन टेलीविजन अडैप्टेशन है, जो खुद 1782 के फ्रेंच नॉवेल 'लेस लियाजन्स डेंजर्यूज' का नया रूप था। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी जोसियन राजवंश के समय पर आधारित है। इसमें एक होशियार शाही महिला और एक बदनाम प्लेबॉय द्वारा रचे गए बहकावे, सत्ता और अवैध प्रेम के खतरनाक खेल को दिखाया गया है। 'द स्‍कैंडल' शुक्रवार 18 सितंबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज होगी।
यह फ्रेंच 'यंग एडल्ट' ओरिजिनल फ‍िल्म एम्मा ग्रीन की 'Toi+Moi' ट्राइलॉजी पर आधारित है, जिसकी फ्रांस में लगभग दस लाख कॉपियां बिकी हैं। You + Me - Against the World में अल्मा लैंकेस्टर के रोल में विटोरिया डि सवोइया हैं, जो असल में एक इटैलियन राजकुमारी हैं और इस फ‍िल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। खैर, कहानी में विक्‍टोरिया एक अमीर परिवार में एकदम सही जिंदगी जीती हुई दिखती है। परिवार को लगता है कि वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन चुपके-चुपके वह फ‍िल्ममेकिंग करती हैं। कैंपस में उसकी मुलाकात वादिम अर्काडी (लुकास बार्सकी) से होती है, जो एक खूबसूरत और अकेले रहने वाला बागी है। उसका बीता हुआ कल मुश्किलों भरा रहा है। एक स्टूडेंट फ‍िल्म पर साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच टकराव होता है, लेकिन फिर वे करीब आते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। लेकिन उनकी कहानी आगे एक बेहद खतरनाक मोड़ से गुजरती है, जिसके बारे में आपको फिल्‍म देखकर ही पता चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.