30,000 करोड़ स्वाहा मुकेश अंबानी की कंपनी ने लगाया लोअर सर्किट का अनचाहा चौका

Updated on 24-08-2023 01:28 PM
नई दिल्ली: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की सोमवार को लिस्टिंग हुई थी और तबसे उसने एक बार भी तेजी का मुंह नहीं देखा है। कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बीएसई पर यह मंगलवार को यह 227.25 परसेंट पर बंद हुआ था और आज 215.90 रुपये पर खुला। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की इस कंपनी के शेयरों में चार दिन में 20 परसेंट की गिरावट आ चुकी है। चार दिन की गिरावट में कंपनी का मार्केट कैप करीब 30,000 करोड़ रुपये घट चुका है। जानकारों का कहना है कि इंडेक्स फंड्स की बिकवाली के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट आ रही है।

कंपनी का मार्केट कैप अब 1,37,167.41 करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में अपनी फाइनेंशियल बिजनस को अलग किया था और इसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड नाम दिया गया है। रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक शेयर पर जेएफएसएल का एक शेयर दिया गया था। 20 जुलाई को प्री-लिस्टिंग में इसकी वैल्यू 261.85 रुपये निकली थी जो ब्रोकरेज कंपनियों के अनुमान से ज्यादा थी। 21 अगस्त को बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 265 रुपये पर हुई थी जबकि एनएसई पर यह 262 रुपये पर लिस्ट हुआ था।

क्यों गिर रहा है शेयर

मगर इंस्टीट्यूशनल और पैसिव फंड्स की भारी बिकवाली के कारण यह लगातार चार दिन से लोअर सर्किट में फंस रहा है। कंपनी के शेयरों को 23 अगस्त को निफ्टी और सेंसेक्स से बाहर किया जाना था लेकिन अब इन्हें 29 अगस्त को ट्रेडिंग शुरू होने से पहले रिमूव किया जाएगा। बीएसई ने एक सर्कुलर में बताया कि अगले दो दिन भी जेएफएसएल का शेयर लोअर सर्किट में फंसता है तो रिमूवल की तारीख और तीन दिन आगे खिसक जाएगी। रिलायंस की 28 अगस्त को एजीएम होनी है जिसमें जियो फाइनेंशियल की बिजनस स्ट्रैटजी का खुलासा हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.