35 दिन बीते, शिकारियों को नहीं ढूंढ पाया वन विभाग:भोपाल में पुराने शिकारी-संदिग्धों से पूछताछ, गश्त बढ़ाई

Updated on 27-11-2024 01:42 PM

भोपाल में काले हिरण के शिकार को करीब 35 दिन बीत चुके हैं। बावजूद वन विभाग शिकारियों को ढूंढ नहीं पाया है। पुराने शिकारी-संदिग्धों से पूछताछ की गई, जबकि जंगल में गश्त भी बढ़ाई गई। फिर भी शिकारी पहुंच से दूर है।

बता दें कि 23 अक्टूबर को भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बरखेड़ा सालम में ब्लैक बक यानी काले हिरण का शव मिला था। गर्दन के नीचे शॉटगन की गोली आर-पार हो गई थी। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ। तब से लेकर अब तक वन विभाग ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। पुराने शिकारियों को भी तलाशा और उनका रिकॉर्ड भी खंगाला गया। ताकि, कड़ी से कड़ी जोड़कर शिकारियों तक पहुंचा जा सके, लेकिन शिकारी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।

15 से 20 घंटे पुराना था शव भोपाल के बरखेड़ा सालम में काले हिरण का 15 से 20 घंटे पुराना शव एक खेत में पड़ा मिला था। जेल पहाड़ी स्थित पशु चिकित्सालय में डॉ. संगीता धमीजा ने शव का पोस्टमॉर्टम किया था। इसके बाद वन विभाग ने शव का दाह संस्कार किया था।

हिरण की गर्दन के पास गहरा घाव था। इसके अलावा शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। इसी दिन वन विभाग ने शिकार की पुष्टि करते हुए अज्ञात शिकारी पर केस दर्ज किया था। डॉ. धमीजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो गया कि काले हिरण का शिकार गोली मारकर ही किया गया था।

खुले में घूमते हैं काले हिरण, इसलिए आसान शिकार वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जिस जगह काले हिरण का शिकार हुआ वह खुला वन क्षेत्र है। आमतौर पर काले हिरण खुले इलाकों में ही विचरण करते हैं। यही वजह है कि शिकारियों को शिकार करने का मौका मिल गया। शिकार के मामले के बाद गश्त बढ़ा दी गई। उन जगहों पर 24 घंटे गश्त की जा रही है, जहां काले हिरणों का मूवमेंट रहता है।

भोपाल के आसपास बड़ी संख्या में काले हिरण

भोपाल से सीहोर जुड़ा है। वहीं, कुछ किलोमीटर दूर कालापीपल है। जहां बड़ी संख्या में काले हिरण पाए जाते हैं। ऐसे में उनके शिकार के मामले सामने आते हैं। यही कारण है कि पिछले 8 महीने में ही भोपाल में 4 हिरणों का शिकार हो चुका है।

इससे पहले बिशनखेड़ी स्थित भोज वेटलैंड में कुत्तों ने 6 महीने पहले जहां काले हिरण को नोंचा था, उसके 200 मीटर के दायरे में 2 महीने के अंदर 2 और हिरणों का शिकार हुआ था। यानी, इस जगह पर 3 हिरणों का शिकार हो चुका है।

गुना में 5 हिरण मारे, पुलिसवालों की हत्या भी मई 2022 में प्रदेश के गुना में शिकारियों ने अपनी भतीजी की शादी में काले हिरण का गोश्त परोसने के खातिर न सिर्फ 5 हिरण मारे बल्कि तीन पुलिस वालों की भी हत्या कर दी थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

काले हिरण के बारे में ये भी जानिए...

नर काले हिरण का वजन 35 से 45 किलो तक का होता है, जबकि मादा काले हिरण का वजन 30 से 40 किलो होता है। साथ ही ये कद में छोटे होते हैं और इनके सींग भी नहीं होते। इसी कारण नर काले हिरण का शिकार ज्यादा होता है।

नर काले हिरण का रंग सर्दी के मौसम में काले से भूरा हो जाता है। जबकि दक्षिण भारत में ऐसे काले हिरण पाए जाते हैं, जो कभी काले नहीं होते, आजीवन भूरे ही रहते हैं।

काले हिरण की गति काफी तेज होती है। ये 70 मील प्रति घंटे के हिसाब से दौड़ते हैं। साथ ही इनकी नजर भी काफी तेज होती है।

20 एकड़ इलाके में एक ही काला हिरण होता है, जो बच्चे पैदा करता है। 6 महीने तक वह अपने बच्चे को साथ रखता है और बाद में छोड़ देता है। काला हिरण एक साल में दो बच्चे पैदा करता है।

तीन राज्यों का है राज्य पशु काला हिरण देश के तीन राज्यों का राज्य पशु है। हरियाणा, पंजाब और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों ने इसे राज्य पशु घोषित कर रखा है। हरियाणा में काले हिरण ज्यादातर खुले खेतों में पाए जाते हैं। एक समय में पूरे हरियाणा में काले हिरण पाए जाते थे, लेकिन अब ये महज दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.