सरेराह कैब चालक को पीटने वाला रेप का आरोपी:स्कॉर्पियो पर राज्यमंत्री की तख्ती और बीजेपी के झंडे के साथ घूमता है

Updated on 27-12-2024 01:02 PM

भोपाल के हलालपुरा में बुधवार की देर रात स्कॉर्पियो सवार युवकों ने सरेराह कैब चालक को पीटा था। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस विवाद के दौरान लाइट ब्लू रंग की जैकेट में युवक को पीटने वाला योगेश राजपूत बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ सितंबर 2023 में बैरागढ़ थाने में रेप की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपी खुद को बीजेपी का नेता बताता है। खजूरी इलाके में एक जमीन पर अवैध ढंग से कब्जे की शिकायत भी उसके खिलाफ की जा चुकी है।

उसने अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो पर राज्यमंत्री की तख्ती लगा रखी थी। खजूरी इलाके में बीजेपी के नेताओं के साथ बैनर और पोस्टर लगाकर रसूख झाड़ता है।

टीआई बृजेंद्र मार्सकोले ने बताया कि वीडियो के आधार पर दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। विवाद के दौरान योगेश द्वारा भी घटना स्थल पर होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर लग गया था जाम

विवाद के कारण शासकीय मार्ग बाधित हुआ। लिहाजा शिकायत मिलने पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि वह कौन हैं और किस पॉलिटिकल पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

कार में लगा था बीजेपी का झंडा

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कार में बीजेपी का झंडा लगा रखा था। सभी आरोपी शराब के नशे में धुत नजर आ रहे थे। इधर पुलिस का कहना है कि विवाद का कारण साफ नहीं हो सका है। फरियादी ने अचानक कार रोककर मारपीट करने की बात बताई है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि खजूरी सड़क से खाना खाकर लौट रहा था। पीछे से काले रंग की स्कार्पियो कार आई। हलालपुरा बस स्टैंड पर रोकने के बाद उनके साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.