शराब से 39 मौतें, नीतीश बोले- जो पिएगा, वो मरेगा:थाने के पास सबसे ज्यादा शराब बिकी, सप्लायर खुद वही शराब पीकर मरा

Updated on 15-12-2022 07:15 PM

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 39 लोगों की मौतें हो गई हैं। 30 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है यानी मौतें और बढ़ सकती हैं। जिस मशरक इलाके में घटना हुई है, वहां थानेदार रितेश मिश्रा समेत 2 लोगों को सस्पेंड किया गया है। जांच के लिए SIT बनाई गई है। अब तक 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, CM नीतीश कुमार ने कहा है कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं। सबको अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा।

 शराब कांड से जुड़े अपडेट्स

  • केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा है कि ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए। मगर मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जगती।
  • सुशील मोदी ने कहा है कि शराबबंदी लागू होने के बाद 6 साल में 1000 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई है। 6 लाख लोग जेल भेजे गए।
  • बिहार शराब कांड का मामला संसद में भी गूंजा। बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने भी जमकर हंगामा किया।
  • पड़ताल से समझें... शराब बंदी की सच्चाई
    शराब बंदी के बीच शराब से ही मौतों की पड़ताल करने भास्कर की टीम मशरक पहुंची। यही वह मोहल्ला है, जहां शराब पीने से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहीं एक फोन पर घर-घर शराब पहुंच जाती है। पता चला कि कई शवों के चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिए गए। पोस्टमार्टम केवल 22 का हुआ है। लोगों के चेहरे पर एक खौफ दिखा। शराब पर सवाल किए तो कुछ ने कहा- पुलिस को सब पता था। सप्लायर की सेटिंग की वजह से वह सब नजरअंदाज करती थी। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां के कर्मचारी ने बताया- जो मोहल्लों में शराब बांट रहा था, उसकी मौत खुद शराब पीने से हुई। छपरा के बहरौली, मशरक तख्त, मढ़ौरा इलाके में पहुंची जहां शराब पीने से मौतें हुईं। रात 10 बजे का वक्त था। थाने के आस-पास सन्नाटा था। घरों से सिसकियों की आवाज आ रही थी। बाहर सफेद कपड़ों में लिपटी लाशें थीं। हमारी टीम मशरक थाने के आसपास से मोहल्लों में गई। खौफ नजर आया। कैमरे के सामने कोई भी बोलने को तैयार नहीं था। एक एंबुलेंस गुजर रही थी। पीछा किया तो वो थाने के सामने गली में जाकर रुकी। मरीज नहीं लाश उतारी गई, जिसे घर तक ले जाने वाला भी नहीं था।

    साहब- यहां घर-घर दारू मिल रहा है

    मशरक में हमने लोगों से बातचीत शुरू की। श्याम ने बताया कि मशरक में पुलिस की मिलीभगत से शराब का धंधा चल रहा है। सप्लायर की सेटिंग की वजह से ही पुलिस चुप थी। घर-घर दारु मिल रहा है। यहां अड्‌डों की कमी नहीं है। फोन करते ही घर तक शराब पहुंच जाती है। हमारे मोहल्ले में 4 की मौत हुई है।

    हम मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए, जहां शराब पीने के बाद भर्ती हुए मरीजों का इलाज चल रहा था। हमें पता चला कि जो भर्ती हैं, वो रोज शराब पीते थे। मोहल्ले में ही मिल जाती थी। पहले कभी परेशानी नहीं हुई। सोमवार और मंगलवार को जिसने शराब पी, उसे दिक्कत हुई। एक मरीज बोला स्प्रिट वाली शराब पिला दी थी।

    एक हेल्थ वर्कर बोला कि शराब का डिस्ट्रीब्यूटर बहरौली का था। उसी की शराब से लोगों की तबीयत बिगड़ी। वह भी दारु पीने के बाद मर गया। हालत बिगड़ने के बाद उसे घरवाले अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.